Posts

Featured Post

बाबा खाटू श्याम जन्मदिन : Baba Khatu Shyam Birthday

Image
श्याम बाबा (Khatu Shyam Baba) का जन्मदिवस पंचांग के अनुसरा, देव प्रबोधिनी एकादशी के दिन मनाया जाता है. यह तिथि आज 23 नवंबर 2023 के दिन है. यानी आज खाटू श्याम बाबा ( Khatu Shyam Baba Birthday ) का जन्मदिवस मनाया जा रहा है. श्याम बाबा के जन्मदिन के खास मौके पर आप अपनों को बधाई दे सकते हैं. आइये आपको श्याम बाबा के जन्मदिवस (Khatu Shyam Birthday Wishes) के लिए खास शुभकामना संदेश के बारे में बताते हैं।  हिन्दू पंचांग के अनुसार श्री खाटू श्याम जी की जयंती प्रतिवर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। इसी दिन देवउठनी एकादशी भी पड़ती है। इस दिन श्री खाटू श्याम जी की विधिवत पूजा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के भोग भी अर्पित किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि श्री खाटूश्याम जी भगवान कृष्ण के कलियुगी अवतार हैं। राजस्थान के सीकर में श्री खाटू श्याम की भव्य मंदिर स्थापित है। मान्यता है कि यहां भगवान के दर्शन मात्र से ही हर मनोकामना पूरी हो जाती है। कौन थे श्री खाटू श्याम जी? शास्त्रों के अनुसार श्री खाटू श्याम जी का संबंध महाभारत काल से माना जाता है। वे पांडु के पुत्र भीम के पौत्र...

यदि जीवन आ रही परेशानी करे आसान उपाय होगी हर परेशानी दूर मिलेगा लाभ।

धर्म डेस्क :-  सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा और उनसे जुड़े कुछ खास उपाय बेहद कारगर माने जाते हैं।  कहा जाता है कि ऐसा करने से भक्तों पर शिवजी की कृपा बरसती है।  सच्चे मन से करें शिव आराधना सोमवार के दिन भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा करने पर जीवन में आ रही तमाम मुश्किलों से छुटकारा मिलता है।  शंकर भगवान को प्रसन्न करने के लिए सोमवार को सुबह उठकर स्नान करके भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए |  कर्ज से छुटकारा दिलाते हैं ये उपाय शिव पुराण के अनुसार, अगर आप कर्ज की समस्या से परेशान हैं या फिर आपको लंबे समय से कोई आर्थिक समस्या है तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल में अक्षत यानी चावल मिलाकर अर्पित करें।  सोमवार के दिन शिवजी पर एक वस्त्र चढ़ाकर उसके ऊपर अक्षत रखकर समर्पित करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।  इस उपाय से धन संग्रहित होता है. साथ ही कर्ज की समस्या से भी मुक्ति मिलती है। आर्थिक संकट दूर करने के उपाय यदि आपके घर में लगातार धन की कमी बनी रहती है या धन स्थिर नहीं रहता है तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं। साथ ही सोमवार के दिन रुद्राक्ष...

सोमवार करें ये सरल उपाय भोलेनाथ करेंगे आपकी हर इच्छा पूरी।

Image
धर्म डेस्क :-  सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। इस दिन देवों के देव महादेव की विशेष पूजा करने और व्रत रखने का विधान है। आप अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए 16 सोमवार या मनोकामना पूरी होने तक का सोमवार व्रत रख सकते हैं। सोमवार व्रत रखने से पहले आप जितने व्रत करने का संकल्प लेते हैं। उतने ही सोमवार को व्रत करें और जब आपकी मनोकामनाएं पूरी हो जाए तब सोमवार के व्रत का उद्यापन कर दें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसी भी व्रत का समय पूरा होने के बाद भगवान की जो अंतिम पूजा या व्रत होता है, उस व्रत को ही उद्यापन कहा जाता है।                  बुधवार का दिन भगवान गणेश जी पूजा क्यों की जाती है , और गणेश जी की पूजा कैसे करनी चाहिए. जिससे होगी गणेश जी कृपा | धन-संपत्ति और ऐश्वर्य के लिए आपके जीवन में धन-संपत्ति और ऐश्वर्य का सुख तभी मिलेगा जब माता लक्ष्मी आपके घर में स्थायी रुप से निवास करेंगी। घर में माता लक्ष्मी स्थायी रुप से निवास करें। इसके लिए एक लोहे के बर्तन में जल, चीनी, दूध तथा घी मिला लें। इस मिश्रण को पीपल के वृक्ष की छाया के नीच...

सात सोमवार करें ये आसान उपाय पूर्ण आपकी हर मनोकामना।

Image
धर्म डेस्क :-  जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं सप्ताह के सभी दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित होते हैं। सोमवार का दिन शिवजी के लिए समर्पित है। इस दिन भोले बाबा की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि अगर इस दिन विधि पूर्वक पूजा करने और सच्चे मन से भगवान शिवजी की उपासना करने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। शास्त्रों में भी इस बात का उल्लेख किया गया है कि भगवान शिव जी सबसे शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता हैं और इनको प्रसन्न करना भी बहुत ही सरल है।                 बाबा श्याम खाटू वालो को हरे सहारा क्यों कहा जाता है और क्या है उनकी जन्म की कहानी जानिए भगवान शिव को समर्पित सोमवार के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान ध्यान करने के बाद भगवान शिव के दर्शन अवश्य करें। इसके साथ शिव चालीसा का पाठ अथवा शिवाष्टक का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की समस्याएं दूर कर देते हैं।                     बर्बरीक का शीश खाटू कैसे पहुँचा जानिए रहस्यमयी कहा...

बनते काम बिगड़ते है तो रविवार करे ये आसान उपाय।

Image
शिक्षा डेस्क : - रविवार का दिन भले ही आपके लिए छुट्टी वाला दिन है, लेकिन असल में ये करियर ग्रोथ का दिन है। दरअसल, शास्त्रों की मानें तो, रविवार सूर्य का दिन है। जिन लोगों की कुंडली में सूर्च नीच का होता है, ऐसे लोगों की जिंदगी में संघर्ष और तनाव बढ़ जाता है। कई बार बनते-बनते काम बिगड़ जाते हैं। साथ ही करियर में जल्दी ग्रोथ नहीं होता और अपने बॉस के साथ रिश्ते सही नहीं हो पाते हैं। ऐसे में आपके लिए रविवार को किए गए कुछ उपाय आसानी से काम कर सकते हैं। ये आपका सूर्य तेज कर सकता है और आपके बिगड़ते कामों को बना सकता है।    सिर्फ इस एक मंत्र का जाप करना दिला सकता है बहुत सारा धन और अच्छी सेहत, जानें रविवार को जरूर करें यह काम इस दिन सूर्य को अर्घ्य देते हुए 'ॐ सूर्याय नम:' का जाप करें। रविवार के दिन काले कुत्ते या काली गाय को रोटी खिलाएं। काली चिड़िया को दाना भी डाला जा सकता है। ऐसा करने से आपके बिगड़ते काम बनने लगेंगे।  रविवार को सूर्य को दोनों समय अर्घ्य दें रविवार को सूर्य को दोनों समय अर्घ्य देना सूर्य को उच्च करने में मदद कर सकता है। ये आपके लिए कारगर तरीके से काम कर सकता है...

अपनी कुंडली शनि को मजबूत करने के लिए करें ये आसान उपाय।

Image
धर्म डेस्क :- ज्योतिष शास्त्र  के मुताबिक़, शनि  जिस पर प्रसन्न होते हैं. उसे रंक से राजा बना देते हैं. लेकिन जिस पर उनकी नजर बुरी होती है उसे अनेक मुश्किलों का समाना तो करना पड़ता ही है, वह राजा से रंक भी बन जाता है। ऐसे में शनि ग्रह को कुंडली में मजबूत करने के लिए इन ज्योतिषीय उपायों में कोई एक उपाय जरूर करें। बेहद शुभ होगा।                            जानिए भगवान वीरभद्र जन्म कैसे हुआ शनि महाराज प्रत्येक शनिवार के दिन के दिन पीपल के वृक्ष में निवास करते हैं। इसदिन जल में चीनी एवं काला तिल मिलाकर पीपल की जड़ में अर्पित करके तीन परिक्रमा करने से शनि प्रसन्न होते हैं। शनिवार के दिन उड़द दाल की खिचड़ी खाने से भी शनि दोष के कारण प्राप्त होने वाले कष्ट में कमी आती है।           भगवान परशुराम ने क्यों किया अपनी माता का वध क्या इस का रहस्य। यदि आपकी कुंडली में शनि कमजोर है तो आप कम से कम 19 और अधिक से अधिक 51 शनिवार का व्रत रखें। मान्यता है कि इससे कुंडली के शनि मजबूत होते हैं। शनिवार के दिन...

रविवार को करें ये आसान उपाय चमक जाएगी आपकी किस्मत।

Image
धर्म डेस्क :- रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है. सूर्य देव की कृपा से व्यक्ति के जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं।  रविवार के दिन कुछ खास उपाय करने से सूर्य देव की कृपा होती है। हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित होता है।  रविवार का दिन सूर्य देव की आराधना के लिए उत्तम माना जाता है। ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव की कृपा से व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है।  सूर्यदेव की कृपा से व्यक्ति हमेशा निरोग रहता है। कुंडली में सूर्य मजबूत हो तो जीवन में सुख, संपत्ति और यश की प्राप्ति होती है। रविवार के दिन कुछ खास उपाय करने से ये सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं।                 श्री हरि विष्णु ने क्यों लिया नरसिंह अवतार और की भक्त की रक्षा। रविवार को करें ये उपाय  अपनी सामर्थ के अनुसार तांबे के बर्तन, लाल कपड़े, गेंहू, गुड़ और लाल चंदन का दान करें। सूर्य देव  को कभी भी बिना स्नान के जल अर्पित न करें। सूर्य देव को जल अर्पित करने के लिए जल में रोली या लाल चंदन और लाल...

शुक्रवार करें ये पांच आसान उपाय मिलेगा दर्द से छुटकारा

Image
धर्म डेस्क :- क्या आप जानते हैं उन कारणों को, जिनसे मां लक्ष्मी सदा प्रसन्न रहती है। शुक्रवार के दिन जो भक्त देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं। उनके लिए संसार में कुछ भी अप्राप्य नहीं है। गृहलक्ष्मी देवी गृहिणियों यानी घर की स्‍त्रियों में लज्जा, क्षमा, शील, स्नेह और ममता रूप में विराजमान रहती हैं। वे मकान में प्रेम तथा जीवंतता का संचार कर उसे घर बनाती हैं। इनकी अनुपस्थिति में घर कलह, झगड़ों, निराशा आदि से भर जाता है। गृहस्वामिनी को गृहलक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। जहां गृहस्वामिनी का सम्मान नहीं होता है, गृह लक्ष्मी उस घर को त्याग देती है।              माता सीता को रावण की बेटी क्यों कहा जाता है जानिए रहस्यमया कथा। घर में बार-बार धनहानि हो रही हो तो वीरवार को घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़ककर गुलाल पर शुद्ध घी का दोमुखी (दो मुख वाला) दीपक जलाना चाहिए। दीपक जलाते समय मन ही मन यह कामना करनी चाहिए कि भविष्य में घर में धनहानि का सामना न करना पड़ें। जब दीपक शांत हो जाए तो उसे बहते हुए पानी में बहा देना चाहिए।              ...

जीवन भर माता लक्ष्मी कृपा पाने लिए करें ज्योतिष के अचूक उपाय।

Image
धर्म डेस्क :- हिंदू पंचाग में हर दिन का अपना महत्व बताया गया है। सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को तो शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो सिर्फ शुक्रवार के दिन ही नहीं, बल्कि गुरुवार के दिन भी उनकी विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। सप्ताह के दोनों दिन महालक्ष्मी की पूजा से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही, घर में खुशहाली रहती है।  जानें गुरुवार और शुक्रवार के दिन किन उपायों को करने से मां लक्ष्मी की कृपा पाई जा सकती है।             भगवान विष्णु वामन अवतार क्यों लिया और क्या है इसका रहस्य। रोज सुबह को सूर्य देव को जल अर्पित करें ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर कोई भी जातक जातिका रोज सुबह स्नान आदि से निवृत होने के पश्चात पीतल या फिर चांदी के पात्र से सूर्य देव को गंगा जल अर्पित करते हुए उनके 12 नामों का स्मरण करता है तो उस व्यक्ति के घर में सदैव सुख शांति बनी रहती है और उस व्यक्ति को हर तरफ से चौमुखी विकास प...

सात शुक्रवार लगातार करें ये उपाय धन की देवी माँ लक्ष्मी बनी रहेगी कृपा।

Image
धर्म डेस्क :- किसी के जीवन में पैसा हमेशा बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। पैसे से हम सभी अपनी जरूरत की चीजें और भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं। किसी के जीवन में हर समय एक जैसा नहीं होता है। जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं। कभी-कभी भाग्य का साथ देने पर व्यक्ति का जीवन सुखमय हो जाता है। वहीं यदि भाग्य साथ न दे तो व्यक्ति को आर्थिक परेशानी और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष में सुख-संपत्ति पाने के कई उपाय बताए गए हैं। आज हम आपको धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी से जुड़े कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।                   जानिए पहली रोटी गया को क्यों खिलाई जाती है और क्या इस के लाभ। इसके साथ ही इस दिन शुक्र देव का खास मंत्र “ॐ शुं शुक्राय नम:” या “ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहं” का 108 बार जाप करें। इस उपाय को प्रत्येक शुक्रवार करने से आपके जीवन में कभी धन की समस्या नहीं आएगी। मां लक्ष्मी की कृपा से घर में सदैव सुख-...

धन धान्य भर पूर्ण रहने के गणेश जी के आसान उपाय।

Image
धर्म डेस्क :- बुधवार के दिन भगवान गणेश जी का पूजन किया जाता है। भगवान गणेश जी का किसी भी पूजन व शुभ कार्य में विशेष महत्व है। मान्यता है कि गणेश जी के बिना कोई भी शुभ कार्य सफल नहीं होता और इसलिए सबसे पहले उनकी पूजा की जाती है। बुधवार के दिन गणपति जी का व्रत रखने के साथ विधि-विधान से पूजा करने का विधान है।  मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना करता है बप्पा उसके सभी कष्ट हर लेते लेते हैं और उसकी सभी इच्छाएं पूरी करते हैं।  इसके अलावा आज के दिन यदि कुछ ज्योतिष उपाय।  शनिवार को पीपल के पेड़ पर जल दूध क्यों चढ़ाया जाता है और क्या इस का महत्व। बुधवार के उपाय   बुधवार के दिन गणेश मंदिर जाकर गणेश जी को गुड़ का भोग लगाएं।  ऐसा करने से गणपति के साथ माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होगी, जिससे घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी।  आज के दिन गणपति जी की पूजा के समय 21 दुर्वा जरूर चढ़ाएं।  ऐसा करने से गणेश जी जल्दी प्रसन्न होते हैं।  बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाएं। इससे आर्थिक उन्नति के साथ भगवान की कृपा प्राप्त होगी और जीवन में आन...

बुधवार के दिन करें गणेश जी जाप होंगे हर कष्ट दूर।

Image
धर्म डेस्क :- बुधवार भगवान गणेश की उपासना और भक्ति के लिए बेहद खास होता है। कहा जाता है कि कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए भी बुधवार का दिन बेहद शुभ होता है। माना जाता है कि इस दिन विधिपूर्वक गणेश जी की पूजा करने से व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता हासिल होती है। इसके साथ ही, व्यक्ति के सभी कार्य निर्विघ्न पूरे होते हैं. बुधवार के दिन सुबह स्नान के बाद गणेश जी की उपासना करें।  गणपति को उनकी प्रिय चीजें मोदक या लड्डू का भोग लगाएं और दूर्वा अर्पित करें। इससे गणेश जी प्रसन्न होकर भक्तों पर अपार कृपा बरसाएंगे।  वास्तु टिप्स :- सोमवार को इस तरह करे देवों के देव महादेव का अभिषेक होगी हर मनोकामना पूरी। बुध को मजबूत करने के उपाय यदि आपका बुध कमजोर है तो आप हमेशा अपने पास हरे रंग का रुमाल रखें। साथ ही बुधवार के दिन किसी जरूरतमंद को हरी मूंग की दाल दान या हरे वस्त्रों का दान करें। इसके अलावा इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। 'ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात।। ' बुधवार के दिन इस मंत्र का जाप करने से भी व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस...

सरकारी नौकर पाने के लिए मंगलवार को करें ये आसान उपाय।

Image
धर्म डेस्क :- मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित किया जाता है। मान्यता है कि कलयुग के समय में हनुमान जी ही एक ऐसे देवता है जो पृथ्वी पर मौजूद हैं। हनुमान जी की पूजा आराधना से जातक का आत्मविश्वास मजबूत होता है। उसे भय से मुक्ति प्राप्त होती है। इसके साथ ही हनुमान जी की पूजा करने से मंगल ग्रह और शनि दोनों ही अनुकूल होते हैं, जिससे आपके जीवन की समस्याओं का अंत होता है। रोजगार प्राप्ति और नौकरी की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हनुमान जी की पूजा बहुत ही शुभफलदायी रहती है। यदि आप नौकरी या कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो इसके लिए मंगलवार के दिन कुछ उपाय कर सकते हैं। ये उपाय बहुत ही कारगर माने गए हैं। शिव के इस मंत्र का जाप 108 बार करें, आपकी हर इच्छा होगी पूरी..... हनुमान जी की पूजा कर मंगल ग्रह को करें मजबूत:- नौकरी पाने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी का व्रत रखना चाहिए। विशेषकर जो जातक सेना में जाना चाहते हैं तो उन्हें मंगलवार का व्रत ज़रुर रखना चाहिए। इसके साथ ही घर में हनुमान जी की हवा में उड़ती हुई तस्वीर लगाएं। इसके साथ ही मंगलवार के दिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ...

Popular posts from this blog

फिटकरी के करे ये चमत्कारी उपाय होगा हर कर्ज दूर।

घर लगाए मां लक्ष्मी का मनपसंद पौधा और पाए माँ लक्षमी कृपा।

रविवार को करें ये आसान उपाय चमक जाएगी आपकी किस्मत।

बनते काम बिगड़ते है तो रविवार करे ये आसान उपाय।

वास्तु टिप्स :- शत्रु कर रहा है परेशान करें ये उपाय परेशानी होगी ख़त्म।

वास्तु टिप्स :-घर आ रही आर्थिक तंगी करें ये अचूक उपाय बदल जाएगी आप किस्मत।

सात शुक्रवार लगातार करें ये उपाय धन की देवी माँ लक्ष्मी बनी रहेगी कृपा।