Featured Post

बाबा खाटू श्याम जन्मदिन : Baba Khatu Shyam Birthday

Image
श्याम बाबा (Khatu Shyam Baba) का जन्मदिवस पंचांग के अनुसरा, देव प्रबोधिनी एकादशी के दिन मनाया जाता है. यह तिथि आज 23 नवंबर 2023 के दिन है. यानी आज खाटू श्याम बाबा ( Khatu Shyam Baba Birthday ) का जन्मदिवस मनाया जा रहा है. श्याम बाबा के जन्मदिन के खास मौके पर आप अपनों को बधाई दे सकते हैं. आइये आपको श्याम बाबा के जन्मदिवस (Khatu Shyam Birthday Wishes) के लिए खास शुभकामना संदेश के बारे में बताते हैं।  हिन्दू पंचांग के अनुसार श्री खाटू श्याम जी की जयंती प्रतिवर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। इसी दिन देवउठनी एकादशी भी पड़ती है। इस दिन श्री खाटू श्याम जी की विधिवत पूजा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के भोग भी अर्पित किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि श्री खाटूश्याम जी भगवान कृष्ण के कलियुगी अवतार हैं। राजस्थान के सीकर में श्री खाटू श्याम की भव्य मंदिर स्थापित है। मान्यता है कि यहां भगवान के दर्शन मात्र से ही हर मनोकामना पूरी हो जाती है। कौन थे श्री खाटू श्याम जी? शास्त्रों के अनुसार श्री खाटू श्याम जी का संबंध महाभारत काल से माना जाता है। वे पांडु के पुत्र भीम के पौत्र...

आज का राशिफल, 18 सितम्बर



मेष (Aries): आपके विचारों में स्थिरता का अभाव रहने से कुछ मामलों में उलझन अनुभव करेंगे। नौकरी या व्यवसाय में स्पर्धात्मक वातावरण रहेगा। लघु यात्रा के संयोग बनेंगे। भाई- बंधुओं के साथ मेल-जोल बना रहेगा, लाभ होगा। स्त्रियों को वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए।

वृषभ (Taurus): मानसिक स्थिरता महत्त्वपूर्ण अवसरों से आपको वंचित रखेगी। आज नए कार्य का आरंभ करना उचित नहीं है। आपके व्यवहार से कुछ परेशानी होगी। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है।

मिथुन (Gemini): आज का दिन ताजगी और स्फूर्ति से परिपूर्ण रहेगा। उत्तम भोजन सुंदर वस्त्रालंकार और मित्रों स्वजनों के साथ आपका दिन खूब आनंद में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में सुख- संतोष की भावना अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ और आयोजनों के लिए अनुकूल दिन है। खर्च अधिक होगा।नकारात्मक विचारों से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं।

कर्क (Cancer): परिवार में मनमुटाव के अवसर आएंगे मानसिक बेचैनी रहेगी। मन दुविधा अनुभव करेगा, महत्त्वपूर्ण निर्णय टालना हितकर है। किसी के साथ गलतफहमी या वाद-विवाद खड़े होने की संभावना है। स्वास्थ्य सम्बंधी लापरवाही से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में संभलकर काम लेना पड़ेगा। मानहानि और धन हानि होने की संभावना है।

सिंह (Leo): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा, लेकिन अनिर्णय की स्थिति के कारण अवसर गंवा सकते हैं। स्त्री मित्रों से मुलाकात और लाभ होगा। बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे। घर में मांगलिक कार्य होंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी पेशावालों की आय में वृद्धि होगी। बाहर जाने का आयोजन होगा।

कन्या (Virgo): गणेशजी की कृपा से नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए मन में बनाई हुई योजनाएं साकार होंगी। पिता के साथ आत्मीयता बढ़ेगी। उनसे लाभ होगा। व्यापारी और नौकरीवालों को अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने का योग है। धन, मान- सम्मान में वृद्धि होगी। सरकार की तरफ से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गृहस्थजीवन में सुखशांति रहेगी। वसूली या व्यापार के काम से बाहर जाना होगा।

तुला (Libra): नए कार्य का आरंभ कर सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा या तीर्थस्थान पर जा सकते हैं। विदेशगमन के लिए अवसर निर्मित होंगे तथा विदेश में बसनेवाले मित्रों या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। संतानों की समस्याओं से चिंता उत्पन्न होगी।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि वाणी और व्यवहार पर आज संयम रखना आवश्यक है। दैनिक कार्यों के अतिरिक्त नए कार्य हाथ में लेना उचित नहीं है। बीमार पड़ने के योग हैं इसलिए खान-पान में ध्यान रखें। अचानक धन लाभ होगा। आध्यात्मिक साधना के लिए अच्छा समय है। चिंतन-मनन में समय व्यतीत करने से मानसिक शांति के साथ उपाधियों से दूर रह सकेंगे।

धनु (Sagittarius): गणेशजी कहते हैं कि पार्टी पिकनिक प्रवास, सुंदर भोजन और वस्त्र परिधान आज के दिन की विशेषता रहेगी। मनोरंजन की दुनिया में विहार करेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात रोमांचक रहेगी। दांपत्यजीवन में उत्तम सुख की प्राप्ति होगी। सार्वजनिक सम्मान और ख्याति मिलेगी।

मकर (Capricorn): आर्थिक योजनाओं के लिए आज अनुकूल दिन है। वसूली या पैसे की लेन-देन करने में सफलता मिलेगी। आयात-निर्यात के व्यापारियों को लाभ होगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। कानूनी उलझनों से सचेत रहें। सेहत अच्छी रहेगी। विरोधियों की चाल असफल रहेगी।

कुंभ (Aquarius): मन अशांत रहेगा। तेजी से बदलते विचारों के कारण अनिर्णायक स्थिति रहेगी, इसलिए ठोस निर्णय नहीं ले सकेंगे। संतानों के प्रश्न उलझन में डालेंगे। पेट की बीमारी से पीड़ित होने की संभावना है, कार्य में असफलता से निराश होंगे, आकस्मिक धन खर्च होगा। साहित्य लेखन के लिए अनुकूल दिन होने के सम्बंध में गणेशजी कहते हैं।

मीन (Pisces): गणेशजी आपको आज के दिन सावधानी रखने की सलाह देते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद पैदा होगा। माता का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। मानसिक उद्वेग और धन और मानहानि होगी। नौकरी में समस्याएं खड़ी होंगी।

Comments

Popular posts from this blog

सात शुक्रवार लगातार करें ये उपाय धन की देवी माँ लक्ष्मी बनी रहेगी कृपा।

जानिए, सूर्य देव ने शनि देव को अपना पुत्र माने से इंकार क्यों किया

हनुमान जी असीम कृपा पाने के लिए करें इस तरह से कर हनुमान जी आराधना।

बाबा खाटू श्याम जन्मदिन : Baba Khatu Shyam Birthday

जानिए सूर्य देव को जल चढ़ाने के नियम, मिलेगा लाभ

बनते काम बिगड़ते है तो रविवार करे ये आसान उपाय।

जानिए माता सती का जन्म और विवाह कैसे हुआ