धर्म डेस्क :-शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन के सारे कष्ट दूर होते है। मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से घर में धन-समृद्धि की बढ़ती है।
शुक्रवार के दिन सफेद रंग की चीजों का दान जैसे कि चावल, दूध, दही, आटा और मिश्री दान में दे सकते हैं। इसके अलावा शुक्रवार के दिन चींटियों और गाय को आटा खिलाने शुक्र देव की कृपा होती है। भगवान विष्णु के बिना मां लक्ष्मी की पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी का साथ में पूजन करना चाहिए।
मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से मां लक्ष्मी की पूजा- अर्चना करनी चाहिए। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन इन 4 उपायों में से कोई भी 1 उपाय कर लें। इन उपायों को करने से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
शुक्रवार के स्वामी शु्क्रदेव हैं। अगर आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार के दिन कुछ उपाय करने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है। शुक्र मजबूत होने से मान-सम्मान के साथ राजा की तरह व्यक्ति रहता है। अच्छी होती है तो जीवन में धन, धान्य, संतान की कोई परेशानी नहीं होती है।
शु्क्रवार के दिन सुबह उठकर स्नान करें और साफ श्वेत रंग के कपड़े पहनें। मां लक्ष्मी को नमन करें और उनकी की तस्वीर के सामने श्री सूक्त का पाठ करें। मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। शुक्रवार के दिन कुंवारी कन्याओं को घर पर आमंत्रित कर उन्हें खीर खिलाएं और दक्षिणा में पीले वस्त्र देकर विदा करें। इससे मां लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होती हैं और धन धान्य का आशीर्वाद देती हैं।
मान्यता है कि शुक्रवार के दिन काली चीटिंयों को शक्कर खिलाने चाहिए। इससे सारे रुके काम बन जाते हैं। लंबे समय से कोई काम अटका है तो 11 शुक्रवार तक काली चीटियों को शक्कर के दानें डालें। अगर पति और पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं तो दोनों को शुक्रवार के दिन व्रत रखना चाहिए। इससे संबंधों में सुधार आता है।
मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद प्लेट में चार कपूर के टुकड़े में 2 लौंग रखकर आरती करना चाहिए। इससे मां जल्द प्रसन्न होती हैं।इसके साथ शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के नाम का दीपक जलाते समय रूई के बदले कलावा की बत्ती बनाकर जलाएं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं।
घर में बार-बार धनहानि हो रही हो तो वीरवार को घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़ककर गुलाल पर शुद्ध घी का दोमुखी (दो मुख वाला) दीपक जलाना चाहिए। दीपक जलाते समय मन ही मन यह कामना करनी चाहिए कि भविष्य में घर में धनहानि का सामना न करना पड़ें। जब दीपक शांत हो जाए तो उसे बहते हुए पानी में बहा देना चाहिए।
नीम के पेड़ में चढ़ाएं जल
नीम के पेड़ को मां दुर्गा का रूप माना जाता है। इसी कारण इसे नीमारी देवी भी कहते हैं। इसके साथ ही यह ग्रह दोष से भी निजात दिलाती है। इसलिए शुक्रवार के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद नीम के पेड़ में जल अर्पित करें।
इन मंत्रों का करें जाप
विष्णुप्रिये नमस्तुभ्यं, नमस्तुभ्यं जगद्वते
आर्त हंत्रि नमस्तुभ्यं, समृद्धं कुरु मे सदा
नमो नमस्ते महांमाय, श्री पीठे सुर पूजिते
शंख चक्र गदा हस्ते, महां लक्ष्मी नमोस्तुते
ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्
मां लक्ष्मी को करें लाल वस्त्र अर्पित
मान्यता है कि शुक्रवार के दिन माता महालक्ष्मी के मंदिर जाकर उन्हें लाल वस्त्र अर्पित करना चाहिए। यह उपाय आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा और आपकी धन से जुड़ी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। संभव हो तो मां लक्ष्मी को लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चुनरी और लाल चूडियां भी अर्पित करें।
श्री लक्ष्मीनारायण का करें पाठ
शुक्रवार के दिन श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ करें। धन और ऐश्वर्य प्राप्ति के लिए माता लक्ष्मी से जुड़ा ये उपाय बेहद कारगर माना जाता है। इसका पाठ करने से भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। कहते हैं कि पाठ करने के बाद श्री लक्ष्मी नारायण भगवान को खीर का भोग लगाना चाहिए।
चीनी का उपाय
अगर हर एक काम में किसी न किसी तरह की अड़चन आ रही है, तो मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ शुक्रवार के दिन काली चींटियों को चीनी खिलाएं। इससे भी लाभ मिलेगा।
प्रमाण :-इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’
(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)
Comments
Post a Comment