Featured Post

बाबा खाटू श्याम जन्मदिन : Baba Khatu Shyam Birthday

Image
श्याम बाबा (Khatu Shyam Baba) का जन्मदिवस पंचांग के अनुसरा, देव प्रबोधिनी एकादशी के दिन मनाया जाता है. यह तिथि आज 23 नवंबर 2023 के दिन है. यानी आज खाटू श्याम बाबा ( Khatu Shyam Baba Birthday ) का जन्मदिवस मनाया जा रहा है. श्याम बाबा के जन्मदिन के खास मौके पर आप अपनों को बधाई दे सकते हैं. आइये आपको श्याम बाबा के जन्मदिवस (Khatu Shyam Birthday Wishes) के लिए खास शुभकामना संदेश के बारे में बताते हैं।  हिन्दू पंचांग के अनुसार श्री खाटू श्याम जी की जयंती प्रतिवर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। इसी दिन देवउठनी एकादशी भी पड़ती है। इस दिन श्री खाटू श्याम जी की विधिवत पूजा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के भोग भी अर्पित किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि श्री खाटूश्याम जी भगवान कृष्ण के कलियुगी अवतार हैं। राजस्थान के सीकर में श्री खाटू श्याम की भव्य मंदिर स्थापित है। मान्यता है कि यहां भगवान के दर्शन मात्र से ही हर मनोकामना पूरी हो जाती है। कौन थे श्री खाटू श्याम जी? शास्त्रों के अनुसार श्री खाटू श्याम जी का संबंध महाभारत काल से माना जाता है। वे पांडु के पुत्र भीम के पौत्र...

वास्तु टिप्स :-जानिए शुक्रवार करें ये विशेष उपाय जिससे हो लाभ।

धर्म डेस्क:- हिंदुओं में साप्ताहिक दिनों के आधार पर शुक्रवार का दिन धन धान्य की देवी माता लक्ष्मी का माना जाता है। इसी कारण शुक्रवार को की गई मां लक्ष्मी की पूजा अत्यंत विशेष मानी जाती है। माना जाता है कि इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना बहुत ही आसान होता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन साधारण उपाय करने से भी मां लक्ष्मी अपने भक्त से जल्दी ही खुश हो जाती हैं। इसके अलावा शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करने से मनचाही मनोकामना पूरी हो जाती है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लक्ष्मी स्त्रोत, श्री सूक्त या फिर कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। ये पाठ करने से धन वैभव की प्राप्ति होगी। मां लक्ष्मी को लाल रंग का फूल अति प्रिय है। इसलिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को कमल या गुलाब का फूल चढ़ाएं।
शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है और यदि आप व्यापार में घाटा झेल रहे हैं तो शुक्रवार के दिन एक गुलाबी रंग का कपड़ा लें। फिर उस कपड़े पर श्री यंत्र और अष्ट लक्ष्मी की तस्वीर स्थापित करें। ऐसा करने से व्यापार में आ रही अड़चने समाप्त होंगी और तरक्की होगी। धन संबंधी समस्या से छुटकारा पाने के लिए शुक्रवार की रात को अष्ट लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। रात के समय अष्ट लक्ष्मी के समक्ष अगरबत्ती जलाएं और गुलाब के फूल अर्पित करें। इसके अलावा मां अष्ट लक्ष्मी को लाल रंग की माला भी चढ़ानी चाहिए। ये उपाय बेहद ही लाभकारी साबित होगा। अष्ट गंध से श्री यंत्र और अष्ट लक्ष्मी को तिलक लगाएं। मान्यता है कि इससे आपके जीवन में खुशियां आएगी तथा जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति मिल जाएगी। जीवन में बहुत मेहनत करने के बाद भी अगर सफलता नहीं मिल रही है तो परेशान न हों। बल्कि शुक्रवार के दिन एक विशेष उपाय आपको जरूर लाभ दिलाएगा।  शुक्रवार की रात को ‘ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नम: स्वाहा ’ मंत्र का 108 बार जाप करें।  यह उपाय कुछ शुक्रवार तक लगातार किया जाए तो आपको बदलाव नजर आएगा। 
शुक्रवार के दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करें और सिंदूर या लाल चंदन से तिलक करें। यह सौभाग्य को बढ़ाता है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा के लिए शुक्रवार के दिन किसी सुहागन स्त्री को सुहाग सामग्री का दान कर सकते हैं। इससे आपके घर में धन की कमी पूरी होगी। शुक्रवार के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद व्‍यक्ति को आटा, चावल और सफेद रंग के कपड़े दान करने चाहिए। इससे माता लक्ष्‍मी की कृपा आप पर बनी रहती है। सफेद वस्तुओं पर शुक्र का प्रभाव होता इसलिए इनका दान शुभ माना गया है। शुक्रवार के दिन पीले कपड़े में पांच पीली कौड़ी तथा थोड़ी की केसर, एक चांदी के सिक्के एक साथ बांधकर अपनी तिजोरी में रखें। इससे कुछ ही दिनों में आपके घर में धन आना शुरु हो जाता है और पुराने कर्जे भी मुक्ति मिलेगी और इसके साथ ही सारी परेशानियां भी दूर होंगी।
प्रमाण :-
इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)

Comments

Popular posts from this blog

फिटकरी के करे ये चमत्कारी उपाय होगा हर कर्ज दूर।

घर लगाए मां लक्ष्मी का मनपसंद पौधा और पाए माँ लक्षमी कृपा।

रविवार को करें ये आसान उपाय चमक जाएगी आपकी किस्मत।

बनते काम बिगड़ते है तो रविवार करे ये आसान उपाय।

वास्तु टिप्स :- शत्रु कर रहा है परेशान करें ये उपाय परेशानी होगी ख़त्म।

वास्तु टिप्स :-घर आ रही आर्थिक तंगी करें ये अचूक उपाय बदल जाएगी आप किस्मत।

सात शुक्रवार लगातार करें ये उपाय धन की देवी माँ लक्ष्मी बनी रहेगी कृपा।