Featured Post

बाबा खाटू श्याम जन्मदिन : Baba Khatu Shyam Birthday

Image
श्याम बाबा (Khatu Shyam Baba) का जन्मदिवस पंचांग के अनुसरा, देव प्रबोधिनी एकादशी के दिन मनाया जाता है. यह तिथि आज 23 नवंबर 2023 के दिन है. यानी आज खाटू श्याम बाबा ( Khatu Shyam Baba Birthday ) का जन्मदिवस मनाया जा रहा है. श्याम बाबा के जन्मदिन के खास मौके पर आप अपनों को बधाई दे सकते हैं. आइये आपको श्याम बाबा के जन्मदिवस (Khatu Shyam Birthday Wishes) के लिए खास शुभकामना संदेश के बारे में बताते हैं।  हिन्दू पंचांग के अनुसार श्री खाटू श्याम जी की जयंती प्रतिवर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। इसी दिन देवउठनी एकादशी भी पड़ती है। इस दिन श्री खाटू श्याम जी की विधिवत पूजा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के भोग भी अर्पित किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि श्री खाटूश्याम जी भगवान कृष्ण के कलियुगी अवतार हैं। राजस्थान के सीकर में श्री खाटू श्याम की भव्य मंदिर स्थापित है। मान्यता है कि यहां भगवान के दर्शन मात्र से ही हर मनोकामना पूरी हो जाती है। कौन थे श्री खाटू श्याम जी? शास्त्रों के अनुसार श्री खाटू श्याम जी का संबंध महाभारत काल से माना जाता है। वे पांडु के पुत्र भीम के पौत्र...

घर लगाए मां लक्ष्मी का मनपसंद पौधा और पाए माँ लक्षमी कृपा।

धर्म डेस्क:- मां लक्ष्मी  की कृपा पाने के लिए हर कोई प्रयास करता है।  घर-परिवार में खुशहाली के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं।  वास्तु शास्त्र  के मुताबिक कुछ पौधों को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही घर में सकारात्मकता बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधों का जिक्र किया गया है, जिसे लगाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होने लगता है।  आइए वास्तु शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि घर में किन पौधों के लगाना शुभ होता है। 
वहीं, कमल का फूल नाम सुनते ही सबसे पहले देवी लक्ष्मी का ख्याल आता है क्योंकि कमल फे फूल का संबंध देवी लक्ष्मी है। साथ ही कमल के फूल का संबंध भगवान बुद्ध से भी है। कमल का फूल आध्यात्मिकता का प्रतीक माना जाता है। वास्तु के अनुसार इस पौधे को घर में लगाना बहुत ही उत्तम रहता है।
लक्ष्मणा पौधे को कई जगह गूमा नाम से भी जाना जाता है।  वहीं, आयुर्वेद में इसे लक्ष्मणा बूटी के नाम से जाना गया है। वास्तु शास्त्र में लक्ष्मणा के पौधे को धन आकर्षित करने वाला पौधा भी कहा गया है।  कहते हैं ये पौधा जहां लगा होता है वहां लक्ष्मी जी का वास होता है। 
लक्ष्मणा पौधे से मां लक्ष्मी का सीधा संबंध माना जाता है।  मान्यता है कि इस पौधे को भी घर में लगाने से मां लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं। इसकी पत्तियां पीपल या पान के पत्ते जैसी होती हैं।  माना जाता है कि इस पौधे में धन को आकर्षित करने वाले गुण पाए जाते हैं। 
तुलसी का पौधे में होता है मां लक्ष्मी का वास
तुलसी का पौधा  सभी पौधों में सबसे ज्यादा पवित्र माना गया है।  मान्यता है कि तुलसी के पौधे में खुद धन की देवी मां लक्ष्मीवास करती हैं। इसलिए जिस घर में विधि-विधान के साथ तुलसी के पौधे की नियमित पूजा की जाती है, वहां पर कभी आर्थिक संकट नहीं आता।  तुलसी के पौधे में तमाम आयुर्वेदिक गुण भी होते हैं इस  पौधे को लगाने से बीमारियां घर में प्रवेश नहीं करती हैं. तुलसी के पौधे को उत्तर-पश्चिम दिशा में ही लगाना चाहिए।  धतूरे का पौधा
नारियल का प्रयोग पूजा पाठ में अवश्य किया जाता है। नारियल को श्रीफल कहते हैं। श्री का अर्थ होता है लक्ष्मी। नारियल मां लक्ष्मी को प्रिय है। इसलिए उन्हें कच्चा नारियल, पानी से भरा हुआ साबुत नारियल या फिर नारियल के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

ज्यादातर सर्दियों में आने वाला सिंघाड़ा बहुत शुद्ध माना जाता है क्योंकि पानी में रहने के कारण इसकी ऊपरी सतह सख्त हो जाती है, जिसके कारण कोई जीव-जन्तु इस झूठा नहीं कर पाते हैं। यह मां लक्ष्मी के प्रिय फलों में से एक है। 
पान भी  माता लक्ष्मी का पसंदीदा माना जाता है। इसलिए पूजा के बाद धन की देवी लक्ष्मी माता को पान का भोग जरूर लगाना चाहिए। इससे लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और आपके घर में धन की आवक बनती है। 
मां लक्ष्मी कमल के आसन पर विराजमान होती हैं। उन्हें कमलगट्टा से निकलने वाला फल यानी कि मखाना बहुत प्रिय है।  इसका कारण यह माना जाता है कि कमलगट्टा कील ऊपरी सतह बहुत कठोर होती है, इसलिए शुद्ध और पवित्र होता है। लक्ष्मी जी को मखाना चढ़ाने से वे प्रसन्न होती हैं। आपके घर में सुख-समृद्धि आती है।
मां लक्ष्मी को बताशे भी प्रिय हैं। इसके पीछे कारण यह माना जाता है कि बताशे का संबंध चंद्रमा से होता है और चंद्रमा को देवी लक्ष्मी का भाई माना गया है। इसलिए उन्हें बताशे पसंद हैं। आप मां लक्ष्मी को बताशे भी अर्पित कर सकते हैं। 
मां लक्ष्मी को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए। इसके लिए आप अपने घर  पर खीर भी बना सकते हैं। खीर में थोड़ा सा केसर भी डालना चाहिए। माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी बहुत जल्दी प्रसन्न होती हैं। मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाने के बाद प्रसाद के रूप में परिवार के सभी सदस्यों को वितरित करना चाहिए। 
प्रमाण :- इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’
(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)

Comments

Popular posts from this blog

फिटकरी के करे ये चमत्कारी उपाय होगा हर कर्ज दूर।

रविवार को करें ये आसान उपाय चमक जाएगी आपकी किस्मत।

बनते काम बिगड़ते है तो रविवार करे ये आसान उपाय।

वास्तु टिप्स :- शत्रु कर रहा है परेशान करें ये उपाय परेशानी होगी ख़त्म।

वास्तु टिप्स :-घर आ रही आर्थिक तंगी करें ये अचूक उपाय बदल जाएगी आप किस्मत।

सात शुक्रवार लगातार करें ये उपाय धन की देवी माँ लक्ष्मी बनी रहेगी कृपा।