धर्म डेस्क:- यदि किसी व्यक्ति को नजर लगी हो और काफी समय से परेशानी हो रही हो तो इसके लिए कपूर का उपयोग करें। इस उपाय को करने के लिए कपूर का एक टुकड़ा लें और जिस व्यक्ति को नजर लगी हो उसके सिर से पैर तक एंटी क्लाॅक वाइज तीन बार घुमाएं। इसके बाद कपूर को फर्श पर रखकर जला दें। ऐसा करने से बुरी से बुरी नजर खत्म हो जाएगी।
अगर घर में सुख-शांति पाना चाहते हैं तो इसके लिए रोजाना सुबह-शाम कपूर को घी में भिगोकर जलाएं। इसकी खूशबू से घर से नकारात्मकता दूर होगी और सकारात्मकता का प्रवेश होगा। \
कपूर का एक उपाय आपको चुटकियों में मालामाल कर सकते हैं। इसके लिए रात के समय रसोई का कार्य समाप्त करने के बाद चांदी की एक कटौरी में लौंग और कपूर जला दें। इस उपाय को रोजाना करने से जीवन में कभी धन-धान्य और समृद्धि की कमी नहीं होगी।
कपूर की मदद से पितृ दोष व कालसर्प दोष से भी मुक्ति प्राप्त की जा सकती है। क्योंकि पितृ दोष की वजह से मनुष्य को उन्नति के रास्ते में काफी रुकावटें आती है। इससे बचने के लिए घर में सुबह, शाम और रात तीनों समय कपूर अवश्य जलाएं। आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आएगा।
आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति हर संभव प्रयास करता है। वह मेहनत से पैसा कमाने के साथ-साथ ज्योतिष व अन्य पंडितों द्वारा बताए गए उपाय करने का प्रयास करता है। लेकिन यदि आपको मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हो तो इसका एक कारण वास्तुदोष भी होता है। कभी-कभी घर में वास्तुदोष होने के कारण भी कड़ी मेहनत का उचित व सार्थक परिणाम प्राप्त नहीं होता। इसलिए घर में वास्तुदोष दूर करने के लिए उपाय किए जाएं तो व्यक्ति की सभी समस्याएं आसानी से दूर हो सकती है। आइए जानते हैं व्यक्ति किन-किन उपायों से वास्तुदोष दूर कर सकता है।
शुक्र ग्रह का प्रभाव
जीवन में अगर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है या फिर मान-सम्मान में कमी, वैवाहिक जीवन में क्लेश, नौकरी में परेशानी आ रही है, तो समझ जाएं कि आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह पीड़ित है। शुक्र ग्रह को सबसे ज्यादा आकर्षित सुंदर और सुगंधित चीजें करती हैं। इस ग्रह का रंग सफेद और चमकीला होता है, इसलिए कपूर भी शुक्र ग्रह को प्रिय है। कपूर का इस्तेमाल करके आप कमजोर शुक्र ग्रह को मजबूत बना सकते हैं।
घर से नकारात्मकता को दूर भगाने के लिए
घर में परिवार के सदस्यों के बीच क्लेश हो रहा है या फिर अशांति फैली हुई है, तो आप यहां भी कपूर की मदद से नकारात्मक शक्तियों को दूर कर भगा सकती हैं। इसके लिए आपको घर के मंदिर से सुबह-शाम नियमित कपूर का दीपक जलाना कर रखना चाहिए।
सेहत को दुरुस्त करने के लिए
अगर आपकी सेहत लंबे वक्त से खराब चल रही है, तो आप नियमित सुबह से लेकर शाम तक कपूर को एक कपड़े में बांधकर अपने पास रखें और जब भी मौका मिले उसे सूंघ लें। ऐसा करने से आपकी सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आप रात में सोते वक्त अपनी तकिया के नीचे भी कपूर रख सकती हैं। ऐसा करने से भी आपको लाभ मिलेगा।
प्रमाण :-
इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’
(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)
Comments
Post a Comment