Featured Post

बाबा खाटू श्याम जन्मदिन : Baba Khatu Shyam Birthday

Image
श्याम बाबा (Khatu Shyam Baba) का जन्मदिवस पंचांग के अनुसरा, देव प्रबोधिनी एकादशी के दिन मनाया जाता है. यह तिथि आज 23 नवंबर 2023 के दिन है. यानी आज खाटू श्याम बाबा ( Khatu Shyam Baba Birthday ) का जन्मदिवस मनाया जा रहा है. श्याम बाबा के जन्मदिन के खास मौके पर आप अपनों को बधाई दे सकते हैं. आइये आपको श्याम बाबा के जन्मदिवस (Khatu Shyam Birthday Wishes) के लिए खास शुभकामना संदेश के बारे में बताते हैं।  हिन्दू पंचांग के अनुसार श्री खाटू श्याम जी की जयंती प्रतिवर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। इसी दिन देवउठनी एकादशी भी पड़ती है। इस दिन श्री खाटू श्याम जी की विधिवत पूजा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के भोग भी अर्पित किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि श्री खाटूश्याम जी भगवान कृष्ण के कलियुगी अवतार हैं। राजस्थान के सीकर में श्री खाटू श्याम की भव्य मंदिर स्थापित है। मान्यता है कि यहां भगवान के दर्शन मात्र से ही हर मनोकामना पूरी हो जाती है। कौन थे श्री खाटू श्याम जी? शास्त्रों के अनुसार श्री खाटू श्याम जी का संबंध महाभारत काल से माना जाता है। वे पांडु के पुत्र भीम के पौत्र...

आज का राशिफल, 4 अक्टूबर


मेष:-
आज के दिन आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि है ऐसा गणेशजी कहते हैं। विवाहोत्सुकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक रूप से आपको यश-कीर्ति मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। धन खर्च होगा।

वृषभ:-
सेहत अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष का अनुभव होगा। आजीविका के क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। आपके कार्य की सराहना होगी और उच्चाधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन:-
धन व्यय अधिक होगा। संतानों की चिंता सताएगी। मध्याह्न के बाद आपके कार्य में सफलता दृष्टिगोचर होने पर आपका मन प्रसन्नता का अनुभव करेगा। व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। धन की प्राप्ति होगी।

कर्क:-
क्रोध को वश में रखिएगा। अनैतिक कृत्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहिएगा। धन की तंगी हो सकती है। मध्याह्न के बाद शारीरिक तथा मानसिक तौर पर अधिक फिट रहेंगे। आमोद-प्रमोद के पीछे धन का व्यय होगा।

सिंह:-
मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध होंगे। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद लूटेंगे। पर्यटन की भी संभावना है। मध्याह्न के बाद अधिक विचारों के कारण मानसिक रूप से आप थकान महसूस कर सकते हैं। धन के मामले में चिंतित रह सकते हैं।

कन्या:-
कार्य में सफलता मिलने से आज आप आनंदित रहेंगे। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। परिवार का वातावरण अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप दुरुस्त महसूस करेंगे। व्यापार में भागीदारों से लाभ होगा।

तुला:-
लेखनकार्य और सृजनात्मक प्रवृत्तियों के लिए आज का दिन शुभ है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। बौद्धिक चर्चा में लाभ लेने के लिए भी आज आप सोच सकते हैं। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।

 वृश्चिक:-
वित्तीय मामलों का आयोजन होगा। वस्त्राभूषण एवं सौंदर्य प्रसाधनों के पीछे खर्च होगा। माता से लाभ होगा। मध्याह्न के बाद विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएंगे। नए काम की शुरुआत न करें।

धनु:-
परिजनों के साथ पारिवारिक विषयों पर चर्चा करेंगे। मित्रों के साथ धनिष्ठता बढे़गी। आज भाग्यवृद्धि का योग है परंतु मध्याह्न के बाद कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। मानसिकरूप से व्यग्रता रहेगी।

मकर:-
धार्मिक विचारों के साथ-साथ धार्मिक कार्यो में भी खर्च होगा। अधिक वाद-विवाद से परिवार का वातावरण प्रभावित न हो इसका ध्यान रखिएगा। मध्याह्न के बाद आपका मन चिंतामुक्त रहेगा। आज भाग्यवृद्धि के योग हैं।

 कुंभ:-
आज वाणी पर संयम रखिएगा। अनापेक्षित धन-व्यय से संभलकर चलिएगा। निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा, इसलिए संभलकर काम कीजिएगा नहीं तो निराशा हो सकती है। छात्रों को पढ़ाई में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

मीन:-
किसी के साथ धन से सम्बंधित व्यवहार न करने की तथा किसी के विवाद में न पड़ने की गणेशजी सलाह देते हैं। मन एकाग्र करने का प्रयास कीजिएगा। आज खर्च पर संयम रखना होगा। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्रों से उपहार मिलेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

फिटकरी के करे ये चमत्कारी उपाय होगा हर कर्ज दूर।

घर लगाए मां लक्ष्मी का मनपसंद पौधा और पाए माँ लक्षमी कृपा।

रविवार को करें ये आसान उपाय चमक जाएगी आपकी किस्मत।

बनते काम बिगड़ते है तो रविवार करे ये आसान उपाय।

वास्तु टिप्स :- शत्रु कर रहा है परेशान करें ये उपाय परेशानी होगी ख़त्म।

वास्तु टिप्स :-घर आ रही आर्थिक तंगी करें ये अचूक उपाय बदल जाएगी आप किस्मत।

सात शुक्रवार लगातार करें ये उपाय धन की देवी माँ लक्ष्मी बनी रहेगी कृपा।