Featured Post

बाबा खाटू श्याम जन्मदिन : Baba Khatu Shyam Birthday

Image
श्याम बाबा (Khatu Shyam Baba) का जन्मदिवस पंचांग के अनुसरा, देव प्रबोधिनी एकादशी के दिन मनाया जाता है. यह तिथि आज 23 नवंबर 2023 के दिन है. यानी आज खाटू श्याम बाबा ( Khatu Shyam Baba Birthday ) का जन्मदिवस मनाया जा रहा है. श्याम बाबा के जन्मदिन के खास मौके पर आप अपनों को बधाई दे सकते हैं. आइये आपको श्याम बाबा के जन्मदिवस (Khatu Shyam Birthday Wishes) के लिए खास शुभकामना संदेश के बारे में बताते हैं।  हिन्दू पंचांग के अनुसार श्री खाटू श्याम जी की जयंती प्रतिवर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। इसी दिन देवउठनी एकादशी भी पड़ती है। इस दिन श्री खाटू श्याम जी की विधिवत पूजा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के भोग भी अर्पित किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि श्री खाटूश्याम जी भगवान कृष्ण के कलियुगी अवतार हैं। राजस्थान के सीकर में श्री खाटू श्याम की भव्य मंदिर स्थापित है। मान्यता है कि यहां भगवान के दर्शन मात्र से ही हर मनोकामना पूरी हो जाती है। कौन थे श्री खाटू श्याम जी? शास्त्रों के अनुसार श्री खाटू श्याम जी का संबंध महाभारत काल से माना जाता है। वे पांडु के पुत्र भीम के पौत्र...

वास्तु टिप्स :-जीवन सफल बनना चाहते हो आजमाएं कुछ आसान तरीके।

धर्म डेस्क:-दुनिया में हर व्यक्ति अपने जीवन में कुछ न कुछ पाने की इच्छा रखता है। अलग-अलग तरह के लोग अपनी अलग-अलग इच्छाएं रखते है। इनमें से कोई नर्तक, गायक, पर्यावरणविद, डॉक्टर, वैज्ञानिक इत्यादि बनने की इच्छा रखता है। हमें जीवन में सफल बनना।  उसके सपने देखना और सफलता की कल्पना करना बहुत ही आसान है। लेकिन वास्तविक रूप से सफलता को प्राप्त करना बहुत ही चुनौतीपूर्ण है। दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो अपने जीवन में सफल व्यक्ति के रूप में जाने जाते है।  परंतु उनकी सफलता के पीछे उनका समर्पण और सम्पूर्ण प्रयास शामिल है।

जीवन में अनुशासन नहीं तो सफलता नहीं चाणक्य के अनुसार जिस व्यक्ति का जीवन अनुशासित नहीं है वह कभी सफल नहीं हो सकता है।  सफल होने की प्रथम शर्त अनुशासन है।  सभी कार्यों को जो व्यक्ति अनुशासन में रहकर कार्य पूर्ण करता है। वह सफलता को प्राप्त करता है। अनुशासन से तात्पर्य व्यक्ति की दैनिक दिनचर्या से भी है। 
गरूड़ पुराण के एक श्लोक के अनुसार जिस किसी को भी अपने जीवन में उन्नति की इच्छा हो, उन्हें इन 6 की हमेशा पूजा-अर्चना करनी चाहिए। विष्णुरेकादशी गंगा तुलसीविप्रधेवन:। असारे दुर्गसंसारे षट्पदी मुक्तिदायिनी।। गरूड़ पुराण के अनुसार भगवान विष्णु अपने भक्तों के सभी दुःखों को खत्म करके उनके जीवन में सुख-शांति प्रदान करते हैं।
काले धागे का उपाय
बाजार से काला सूती धागा ले आएं। उस पर अपनी उम्र के बराबर गांठ लगा ले। केले और तुलसी के पत्तों का रस सभी गांठों पर लगा लें। उसके बाद उस पर पीला सिंदूर लगा लें। बाद में उस धागे को अपने दाएं हाथ पर कंधे के नीचे 21 दिन के लिए लगाएं। ऐसा करने से आपके साथ चल रहा निराशा का दौर समाप्‍त हो जाएगा।

गणेशजी का नाम लें
यदि आप घर से किसी शुभ कार्य के लिए जा रहे हैं इस उपाय को आजमा सकते हैं तो सफलता आपको निश्चित तौर पर मिलेगी। आपको करना यह है कि घर से निकलने से पहले श्री गणेशाय मंत्र का जप करें और उसके बाद उल्‍टी दिशा में चार कदम पीछे हटकर फिर कार्य के लिए आगे बढ़ें। इस टोटके को करने से आपको सफलता प्राप्‍त होगी और आपके घर में समृद्धि आएगी।
• सुबह जल्दी जागने से आप अपने दिन में लगभग एक अतिरिक्त घंटा जोड़ लेते हैं जिससे आपको अपने दैनिक कार्य पूरे करने के लिए अधिक समय मिल जाता है। 
• शुरुआती घंटों के दौरान आपका मस्तिष्क और मानसिक क्षमता काफी तेज होते हैं जिससे आपको दूसरों की अपेक्षा ज्यादा लाभ मिलता है। 
• यह आपको शांत और तनाव से दूर रखता है क्योंकि आपको अपने काम पर देर से पहुंचने या फिर अपने स्कूल, कॉलेज या ऑफिस पहुंचने के लिए मेट्रो / ट्रेन / बस के छूट जाने की चिंता नहीं होती है। 
• इससे आपको अपने पूरे दिन की योजना के लिए समय निर्धारित करने हेतु काफी समय मिल जाता है। 

सच्ची सफलता में यद्यपि किसी कार्य में आनंद की प्रथम उत्तेजना फीकी भी पड़ जाए, तो भी सफलता की सुखद स्मृति बनी रहती है। आपके जीवन में किए गए सभी अच्छे कार्य आपकी स्मृति में सदा रहने वाले आनंद के रूप में बने रहते हैं। वे ही सच्ची सफलता हैं, जो आपने प्राप्त की है।
प्रमाण :-
इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’
(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)

Comments

Popular posts from this blog

फिटकरी के करे ये चमत्कारी उपाय होगा हर कर्ज दूर।

घर लगाए मां लक्ष्मी का मनपसंद पौधा और पाए माँ लक्षमी कृपा।

रविवार को करें ये आसान उपाय चमक जाएगी आपकी किस्मत।

बनते काम बिगड़ते है तो रविवार करे ये आसान उपाय।

वास्तु टिप्स :- शत्रु कर रहा है परेशान करें ये उपाय परेशानी होगी ख़त्म।

वास्तु टिप्स :-घर आ रही आर्थिक तंगी करें ये अचूक उपाय बदल जाएगी आप किस्मत।

सात शुक्रवार लगातार करें ये उपाय धन की देवी माँ लक्ष्मी बनी रहेगी कृपा।