Featured Post

बाबा खाटू श्याम जन्मदिन : Baba Khatu Shyam Birthday

Image
श्याम बाबा (Khatu Shyam Baba) का जन्मदिवस पंचांग के अनुसरा, देव प्रबोधिनी एकादशी के दिन मनाया जाता है. यह तिथि आज 23 नवंबर 2023 के दिन है. यानी आज खाटू श्याम बाबा ( Khatu Shyam Baba Birthday ) का जन्मदिवस मनाया जा रहा है. श्याम बाबा के जन्मदिन के खास मौके पर आप अपनों को बधाई दे सकते हैं. आइये आपको श्याम बाबा के जन्मदिवस (Khatu Shyam Birthday Wishes) के लिए खास शुभकामना संदेश के बारे में बताते हैं।  हिन्दू पंचांग के अनुसार श्री खाटू श्याम जी की जयंती प्रतिवर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। इसी दिन देवउठनी एकादशी भी पड़ती है। इस दिन श्री खाटू श्याम जी की विधिवत पूजा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के भोग भी अर्पित किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि श्री खाटूश्याम जी भगवान कृष्ण के कलियुगी अवतार हैं। राजस्थान के सीकर में श्री खाटू श्याम की भव्य मंदिर स्थापित है। मान्यता है कि यहां भगवान के दर्शन मात्र से ही हर मनोकामना पूरी हो जाती है। कौन थे श्री खाटू श्याम जी? शास्त्रों के अनुसार श्री खाटू श्याम जी का संबंध महाभारत काल से माना जाता है। वे पांडु के पुत्र भीम के पौत्र...

वास्तु टिप्स :- सोमवार को इस तरह करे देवों के देव महादेव का अभिषेक होगी हर मनोकामना पूरी।

धर्म डेस्क:- हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होता है। सोमवार का दिन शिव जी को समर्पित है। इस दिन भगवान  भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा की जाती है। सोमवार को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए महिलाएं विधि-विधान से पूजा करती हैं और व्रत रखती हैं। साथ ही कहा जाता है कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन यदि कुंवारी कन्याएं व्रत रखती हैं तो उन्हें मनचाहा वर प्राप्ति होता है। धार्मिक मान्यता है कि शिव जी जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं। यही वजह है कि उन्हें भोलेनाथ कहा जाता है।

सोमवार के दिन भगवान शिवजी को घी, शक्कर,गेंहू के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। भोग के बाद धूप और दीप से भोलेनाथ की आरती करें और प्रसाद का वितरण करें। ऐसा करने से शिव की कृपा से आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। 
सोमवार के दिन 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आज के दिन शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध चढ़ाना भी एक कारगर उपाय माना जाता है। सोमवार के दिन स्नान ध्यान कर सफेद रंग के वस्त्रों पहनने चाहिए।  इस दिन जरूरतमंदों को सफेद रंग की खाद्य सामग्री दान करना चाहिए। 

जल से रुद्राभिषेक करने पर सुख-शांति मिलती है।
पशु प्राप्ति के लिए दही से अभिषेक करें। 
धन-धान्य आदि के लिए मधु से अभिषेक करें। 
मोक्ष प्राप्ति के लिए तीर्थ जल से अभिषेक करें।
ज्वर शांति के लिए मठे से अभिषेक करें।
सरसों के तेल से शत्रुनाश होता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोमवार के दिन दही, सफेद वस्त्र, दूध और शकर का दान करना श्रेष्ठ माना गया है। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से देवों के देव महादेव अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं और मनचाहा वरदान देते हैं। कड़ी मेहनत करने के बाद भी यदि आपको धन की कमी या फिर गरीबी जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो सोमवार के दिन शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। ये आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।  
सोमवार के दिन स्नान ध्यान कर सफेद रंग के वस्त्रों पहनने चाहिए। इस दिन जरूरतमंदों को सफेद रंग की खाद्य सामग्री दान करना चाहिए। इससे कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और घर में सुख-शांति आती है। 
जल में केसर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इससे वैवाहिक जीवन की समस्या दूर होती है। चमेली के फूल शिवलिंग पर चढ़ाने से वाहन सुख प्राप्त होता है। सोमवार सुबह शिव मंदिर में रुद्राक्ष अर्पित करने से वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ता है। सूर्यास्त के बाद शिव मंदिर में दीपदान करें और ऊँ नमः शिवाय का 108 बार जाप करें।
सोमवार के दिन शहद से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इससे नौकरी और व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होती है। सोमवार को शिवलिंग पर दूध मिश्रित जल अर्पित करने से पैसों का आगमन होता है। सोमवार शाम कच्चे चावल में काले तिल मिलाकर दान करना चाहिए। इस उपाय से पितृ दोष का प्रभाव कम होता है।
ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार, यदि सोमवार के द‍िन उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके भगवान शिव की पूजा की जाए तो यह अत्‍यंत शुभ होता है। भोलेनाथ इससे अत्‍यंत प्रसन्‍न होते हैं। मान्‍यता है क‍ि यद‍ि कोई श्रद्धालु न‍ियमित रूप से प्रत्‍येक सोमवार को उत्‍तर द‍िशा की ओर मुंह करके श‍िव मंत्र ‘ऊं नम: शिवाय’ का श्रद्धानुसार 11, 21, 51 या 108 बार जप करता है तो श‍िवजी शीघ्र प्रसन्न होते हैं।


सप्ताह की शुरुआत में ही उपछाया चंद्र ग्रहण के साथ कई ग्रहों में बदलाव देखने को मिला है। ऐसे में अंकों का योग और ग्रहों की स्थिति में बदलाव का सभी मूलांक के लोगों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। ग्रहों का यह परिवर्तन कुछ मूलांक वालों के लिए भाग्यशाली और शुभ रहेगा तो कुछ लोगों के लिए उतार-चढ़ाव वाला साबित हो सकता है।
प्रमाण :-
इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)


Comments

Popular posts from this blog

फिटकरी के करे ये चमत्कारी उपाय होगा हर कर्ज दूर।

घर लगाए मां लक्ष्मी का मनपसंद पौधा और पाए माँ लक्षमी कृपा।

रविवार को करें ये आसान उपाय चमक जाएगी आपकी किस्मत।

बनते काम बिगड़ते है तो रविवार करे ये आसान उपाय।

वास्तु टिप्स :- शत्रु कर रहा है परेशान करें ये उपाय परेशानी होगी ख़त्म।

वास्तु टिप्स :-घर आ रही आर्थिक तंगी करें ये अचूक उपाय बदल जाएगी आप किस्मत।

सात शुक्रवार लगातार करें ये उपाय धन की देवी माँ लक्ष्मी बनी रहेगी कृपा।