धर्म डेस्क:- हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा का दिन है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा और व्रत आदि करने से भक्तों को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। शास्त्रों में कहा गया है कि भगवान शिव बहुत ही दयालु और कृपालु हैं। वे मात्र एक लोटा जल से ही प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसे में महादेव की कृपा पाने और मनोकामना पूर्ति के लिए भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा की जाए, तो वे जल्द प्रसन्न हो जाते हैं।
देवों के देव महादेव की कृपा पाने के लिए उनका चंदन से अभिषेक करें। मान्यता है कि शिवलिंग पर चंदन चढ़ाने से भक्तों का सौभाग्य जगता है। भगवान शिव की इस पूजा से समाज में मान-सम्मान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ जिस पर मेहरबान हो जाते हैं, उसकी सभी मनोकामना पूरी कर देते हैं।
भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन इमरती चढ़ाना चाहिए। इससे भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होंगे और आपके ऊपर अपनी कृपा बनाए रखेंगें। लगातार 5 सोमवार मंदिर जाकर शिवलिंग का गंगा जल से अभिषेक करना चाहिए। इसके बाद होने वाले चमत्कार को आप खुद महसूस करेंगे।
सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से वे जल्द प्रसन्न होते हैं। ऐसे में इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और फिर भगवान शिव को स्नान कराएं। एक आसन पर बैठ जाएं और भगवान शिव का ध्यान करें। हर सोमवार को महादेव की आराधना करने से वे जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।
शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव को चंदन बेहद प्रिय है। सोमवार को स्नान करने के बाद भगवान शिव को चंदन अर्पित करें। साथ ही, बिल्व पत्र, अक्षत, धतूरा और दूध में गंगाजल मिलाकर अर्पित कर दें। इस दिन भोलेनाथ का अभिषेक करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इससे भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
- कुंडली में चंद्र पीड़ित जातकों को सफेद वस्त्र धारण करना चाहिए और माथे पर चंदन का तिलक लगाकर ही घर से निकलने की सलाह दी जाती है।
- सोमवार के दिन अक्षत, चंदन, धतूरा, दूध, आक, गंगा जल, और बेल पत्र आदि भगावन शिव को अर्पित करना चाहिए। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और शुभ आशीर्वाद देते हैं।
- घर में सुख-शांति और खुशहाली बनाए रखने के लिए सोमवार के दिन भोलेनाथ को घी, शक्कर और गेंहू के आटे का बना भोग लगाएं और उनकी आरती करें।
इसके अलावा यदि आपके जीवन में कई तरह की बाधाएं आ रही हैं और आपके बने हुए काम बिगड़ रहे हैं। तो ऐसे में आप और आपकी पत्नी को साथ मिलकर भगवान शिव और माता पार्वती को चावल से बनाई गई खीर चढ़ानी चाहिए। मान्यता है कि इस उपाय से जीवन में आने वाली तमाम तरह कि अड़चनें दूर हो जाती हैं।
शास्त्रों में बताया गया है कि देवी-देवताओं की कृपा पाने के लिए उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है। भगवान शिव को धतूरा, बिल्व पत्र से प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उन्हें किसी विशेष मिठाई की जरूरत नहीं है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान शिव को घी, शक्कर, गेंहू का आटे से बने प्रसाद का भोग लगाना शुभ माना गया है। भोग लगाने के बाद धूप, दीप अर्पित करें और आरती करें। इससे भक्तों के संकट जल्द दूर हो जाएंगे।
सोमवार के दिन महादेव की कृपा पाने के लिए मंत्र जाप किया जाता है। सोमवार को 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इससे भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सोमवार के दिन शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध चढ़ाना लाभदायी होता है।
- सोमवार को करें दान
हिंदू धर्म में दान का भी विशेष महत्व बताया गया है। सोमवार के दिन सफेद रंग का विशेष महत्व है। इस दिन सफेद रंग की खाद्य सामग्री दान करना लाभदायी रहेगा। ऐसा करने से चंद्र ग्रह की कुंडली मजबूत होती है और घर में सुख-शांति आती है। सोमवार के दिन इन चीजों का दान करने से भगवान शिव प्रसन्न होंगे और विशेष कृपा बरसाएंगे।
प्रमाण :- इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’
(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)
Comments
Post a Comment