धर्म डेस्क :-हर काम में सफलता पाने और कष्टों से छुटकारा पाने के लिए बुधवार के दिन कुछ उपायों को जरूर अपनाएं, ताकि जीवन से सारी समस्याएं जड़ से खत्म हो जाएं।
बुधवार को भगवान गणेश का दिन माना जाता है कि और कहते हैं कि गणेश जी बुद्धि के दाता है। बुधवार के दिन गणेश जी को दूब या दूर्वा जरूर चढ़ानी चाहिए। यदि आप प्रत्येक बुधवार को 21 दूर्वा गणेश जी को चढ़ाएंगे तो आपके जीवन में कभी परेशानियां नहीं आएंगी और गणेश जी का आशीर्वाद बना रहेगा।
बुधवार के दिन गणेश मंदिर जाकर गणेश जी को गुड़ का भोग लगाएं। ऐसा करने से गणपति के साथ माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होगी, जिससे घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी। आज के दिन गणपति जी की पूजा के समय 21 दुर्वा जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से गणेश जी जल्दी प्रसन्न होते हैं।
सिंदूर: श्री गणेश को सिंदूर अत्यंत प्रिय है। गुरुवार के दिन हल्दी मिश्रित सिंदूर उनके चरणों में रखने से मनोवांछित फल शीघ्र ही मिलता है।
दूर्वा: गुरुवार के दिन 11 दूर्वा पत्तियां श्री गणेश के पेट पर चिपकाएं। धन संबंधी सारे मामले सुलझ जाएंगे और अथाह दौलत आने के रास्ते खुल जाएंगे।
मोदक: श्री गणेश को गुरुवार के दिन 4 मोदक या लड्डू का भोग लगाएं। एक मोदक उनके पास रखा रहने दें। दूसरा किसी गणेश मंदिर में चढ़ा दें। तीसरा किसी 4 साल के बच्चे को दें और चौथा स्वयं खा लें। यह धन प्राप्ति का अचूक गणेश उपाय है।
लाल फूल: श्री गणेश को अपनी ताकत बनाना है तो लाल गुड़हल का फूल उनके सिर पर चढ़ाएं और सूखने पर उसे पर्स में रख लें। यह आपकी हर विपत्ति में ताकत बनेगा।
- लड्डू भगवान गणेश का पसंदीदा भोग है। गणपति अथर्वशीर्ष के अनुसार जो भी भक्त उन्हें उनकी पंसदीदा भोग अर्पित करता है, उनपर भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है और मनोकामना भी पूरी होती है। शास्त्रों में लड्डू की तुलना ब्रह्म से की गई है।
- पंचामृत में एक अमृत घी होता है। गजानंद को घी भी काफी पसंद होता है। भगवान गणेश की कृपा हासिल करने के लिए घी से इनकी पूजा करनी चाहिए। जो भी व्यक्ति घी से इनकी पूजा करता है, उसकी बुद्घि तेज होती है।
मान्यता है कि बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है और यदि आपका बुध कमजोर है तो आप हमेशा अपने पास हरे रंग का रुमाल रखें साथ ही बुधवार के दिन किसी जरूरतमंद को हरी मूंग की दाल दान या हरे वस्त्रों का दान करें।
पौराणिक मान्यता के अनुसार बुद्धि के दाता गणेशजी को दूर्वा अत्यंत प्रिय है। यदि आप प्रत्येक बुधवार को 21 दूर्वा गणेश जी को चढ़ाएंगे तो आपके जीवन में कभी परेशानियां नहीं आएंगी और गणेश जी का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहेगा।
मानसिक शांति के लिए बुधवार को गणेश जी को शमी के पत्ते अर्पित करने चाहिए। इससे तनाव और मानिसक कष्ट दूर होता है। साथ ही ये उपाय बुद्धि तेज भी करता है।
श्री गणेश बीज मंत्र ॐ गं गणपतये नमः, गणेश जी के इस मंत्र का जाप करने से बुद्धि विकसित होती है और ज्ञान की प्राप्ति होती है।शिक्षा में सफलता की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को बुधवार के दिन या नित्यप्रति भी इस मंत्र का जितना संभव हो सके जप अवश्य करना चाहिए।
गणपति पूजा का महत्व
हिंदू धर्म में गणपति जी को विघ्न-विनाशक कहा गया है जो सभी व्यक्ति के जीवन से जुड़े सभी कष्टों को हर लेते हैं. माना जाता है कि उनकी पूजा से जीवन के सभी दु:ख-दर्द दूर होते हैं और बल, बुद्धि विद्या का आशीर्वाद प्राप्त होता है. मान्यता है कि किसी भी कार्य से पहले सर्वशक्तिमान भगवान श्री गणेश जी की पूजा करने पर उस कार्य में कोई बाधा नहीं आती है और वह पूरी तरह से संपन्न होता है.
गणेश जी को शम्मी के पत्ते बुधवार के दिन निम्न मंत्र बोलते हुए अर्पित करें। इस उपाय से अपने भक्तों से तुरंत प्रसन्न गणेशजी हो जाएंगे और सारे क्लेशों को खत्म कर देंगे। आश्चर्यजनक रूप से व्यक्ति की प्रतिभा तथा बुद्धि से बढ़ जाती है।
त्वत्प्रियाणि सुपुष्पाणि कोमलानि शुभानि वै।
शदलानि हेरम्ब गृहाण गणनायक।।
दूर्वा घास गणेश जी पर क्यों चढ़ाई
पौराणिक कथा के अनुसार अनलासुर नाम का एक राक्षस था। जो लोगों को परेशान किया करता था। ऋषि मुनि भी उसके अत्याचार परेशान हो गए और इससे छुटकारा पाने के लिए भगवान शिव की शरण में पहुंचे। भगवान शिव ने कहा कि इस दैत्य को भगवान गणेश जी ही खत्म कर सकते हैं। ऋषि-मुनि और देवता गणेश जी के पास पहुंचे और रक्षा की प्रार्थना की सभी की प्रार्थना पर गणेश जी ने राक्षस अनलासुर को निगल लिया। राक्षस को निगलने से उनके पेट में बहुत जलन होने लगी। तब कश्यप ऋषि ने गणेश जी को दूर्वा घास की 21 गांठे खाने के लिए दी। इससे उनके पेट की जलन शांत हो गई। मान्यता है तभी से गणेश जी को दूर्वा घास चढ़ाने की परंपरा शुरू हुई। चिकित्सक भी दूर्वा घास को गुणकारी मानते हैं।
गणेश मंत्र-
- 'ॐ गं गणपतये नम:।'
- 'ॐ वक्रतुण्डाय हुं।'
- सिद्ध लक्ष्मी मनोरहप्रियाय नमः
- 'ॐ मेघोत्काय स्वाहा।'
- 'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा।'
- 'ॐ नमो हेरम्ब मद मोहित मम् संकटान निवारय-निवारय स्वाहा।
बुधवार के दिन कनिष्ठा उंगली में पन्ना धारण करें। ऐसा करने से अगर कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर है,तो वह मजबूत होगी। इसे धारण करने से पहले ज्योतिष से जरूर सलाह लें।
बुधवार के दिन ऊँ गं गणपतये नम:’, या श्री गणेशाय नम:’ इस मंत्र का जाप अवश्य करें। इससे आपके जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होंगे।
अगर आपकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है तो आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति को हरी मूंग या फिर हरे रंग के वस्त्र का दान करें,इससे आपको लाभ मिलेगा।
कई उपायों के बाद भी अगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का भंडार है और आपका पीछा छोड़ नहीं रहा है। इसके लिए आप अपने घर पर बुधवार के दिन गणपति की सफेद रंग की प्रतिमा को स्थापित करें। ऐसा करने से आपके घर से सारी नकारात्मक शक्तियां और ऊपरी बाधाएं यथा भूत - प्रेत आदि सब दूर हो जाएंगी।
प्रमाण :-इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’
(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)
Comments
Post a Comment