धर्म डेस्क:-भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों पर सदा अपनी दया बनाए रखते हैं। वो जल्दी ही खुश हो जाते हैं तथा अपने भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं। भगवान शिव को ही भोलेनाथ कहते हैं। क्योंकि शिव सादगी पसंद ईश्वर हैं। उन्हें कच्चा फल पसंद है। एक लोटा पानी से भी शिव खुश हो जाते हैं। खासतौर से अगर आप अपनी जिंदगी से निराश या हताश हैं तो आपको शिव की पूजा जरूर करनी चाहिए।
भगवान शिव को प्रसन्न करना बहुत ही आसान होता है। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए आप सोमवार को व्रत रख सकते हैं। सोमवार का दिन भगवान शिव का माना जाता है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद मंदिर जाकर शिवलिंग पर दूध या मिश्री को भोग लगाएं। भोलेनाथ को सबसे ज्यादा प्रिय बिल्व पत्र होता है। इसलिए सोमवार के दिन भगवान शिव को करीब 11 बिल्व पत्र जरूर अर्पित करेंगें, तो भगवान शिव की विशेष कृपा आप पर बनेगी।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भोलेनाथ के मस्तक पर चंद्र देव विराजमान हैं और इसलिए यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्र दोष है तो उसे भोलेनाथ का पूजन करना चाहिए। क्योंकि कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने पर व्यक्ति को मानसिक व शारीरिक रूप में परेशान होना पड़ता है। चंद्र दोष से छुटकारा पाने के लिए सोमवार के दिन चांदी के पात्र में गंगाजल लें और उसमें दूध व चावल मिलाकर अघ्र्य दें। यह उपाय करने से चंद्र दोष समाप्त होता है। सोमवार के दिन भगवान शिव का रुद्राभिषक करना चाहिए। इस दिन चंद्रमा से संबंधित चीजें जैसे कि चावल, दूध व सफेद फूल दान करने से भी चंद्र दोष काफी हद तक दूर होता है।
जिस व्यक्ति की कुंडली में चंद्र दोष होता है उसका मन हमेशा अशांत रहता है और उसे मानसिक पीड़ा का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में मन को शांत करने के लिए चांदी में मोती की अंगूठी धारण करनी चाहिए। यह अंगूठी सोमवार के दिन धारण की जाए तो अधिक शुभ होती है।
अगर आप अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा नहीं कर पाते या फिर आपके जीवन में किसी ना किसी चीज का अभाव बना रहता है। तो इसके लिए आपको सोमवार के दिन गाय के घी का एक दीपक पास के शिव मंदिर में जलाना चाहिए और शिवजी के समक्ष अपनी परेशानियों को रखना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में आने वाली सभी समस्याएं समाप्त हो सकती है।
ज्योतिष के अनुसार, यदि आपके घर में आर्थिक तंगी चल रही है, कारोबार में काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। या नौकरी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तो इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए आप सावन माह में पड़ने वाले सोमवार के दिन शिवलिंग पर अनार के जूस का अभिषेक करें।
इसके अलावा यदि आपके जीवन में कई तरह की बाधाएं आ रही हैं और आपके बने हुए काम बिगड़ रहे हैं, तो ऐसे में आप और आपकी पत्नी को साथ मिलकर भगवान शिव और माता पार्वती को चावल से बनाई गई खीर चढ़ानी चाहिए। मान्यता है कि इस उपाय से जीवन में आने वाली तमाम तरह कि अड़चनें दूर हो जाती हैं।
- लगाएं इन चीजों का भोग
शास्त्रों में बताया गया है कि देवी-देवताओं की कृपा पाने के लिए उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है. भगवान शिव को धतूरा, बिल्व पत्र से प्रसन्न हो जाते हैं. भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उन्हें किसी विशेष मिठाई की जरूरत नहीं है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान शिव को घी, शक्कर, गेंहू का आटे से बने प्रसाद का भोग लगाना शुभ माना गया है. भोग लगाने के बाद धूप, दीप अर्पित करें और आरती करें. इससे भक्तों के संकट जल्द दूर हो जाएंगे.
- करें इन मंत्रों का जाप
सोमवार के दिन महादेव की कृपा पाने के लिए मंत्र जाप किया जाता है। सोमवार को 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इससे भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सोमवार के दिन शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध चढ़ाना लाभदायी होता है। 5.सोमवार के दिन मंदिर में जाकर शिवलिंग का जल अभिषेक करते हुए ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप जरूर करें। इसके साथ ही उन्हें कोई एक मौसम का फल जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से आपके ऊपर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहेगी।
हम सभी जानते हैं की भगवान शिव को खुश करना बहुत ही सरल और बहुत आसान है। यहाँ तक की शिव जी भगवान आपको हर मनचाही वास्तु तत्काल देते हैं अगर उन्हें प्रसंन किया जाए। इसीलिए आपको नौकरी पाने के लिए भगवान शिव को खुश करना चाहिए और भगवान शिव जो प्रसन करने के मंत्र हैं।
।। ॐ नमः शिवाय ।।
।। श्री शिवाय नम: ।।
।। श्री शंकराय नम: ।।
।। श्री महेशवराय नम: ।।
।। श्री सांबसदाशिवाय नम: ।।
।। श्री रुद्राय नम: ।।
।। ॐ पार्वतीपतये नमः ।।
।। ॐ नमो नीलकण्ठाय ।।
दोस्तों हमने आपको इस पोस्ट में नौकरी पाने के लिए कुछ अचूक और अद्भुत मंत्रों की जानकारी दी है जो वेद पुराणों मैं से लिए गए हैं। और अब हम एक बहुत ही महत्वपूर्ण सूचना आपको देना चाहेंगे और वह यह है कि इन मंत्रों का जप करके आपके नौकरी पाने के रास्ते तो अवश्य खुलेंगे ही साथ ही सभी अड़चनें और रुकावटें भी दूर हो जाएंगी।
प्रमाण :- इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’
(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)
Comments
Post a Comment