Featured Post

बाबा खाटू श्याम जन्मदिन : Baba Khatu Shyam Birthday

Image
श्याम बाबा (Khatu Shyam Baba) का जन्मदिवस पंचांग के अनुसरा, देव प्रबोधिनी एकादशी के दिन मनाया जाता है. यह तिथि आज 23 नवंबर 2023 के दिन है. यानी आज खाटू श्याम बाबा ( Khatu Shyam Baba Birthday ) का जन्मदिवस मनाया जा रहा है. श्याम बाबा के जन्मदिन के खास मौके पर आप अपनों को बधाई दे सकते हैं. आइये आपको श्याम बाबा के जन्मदिवस (Khatu Shyam Birthday Wishes) के लिए खास शुभकामना संदेश के बारे में बताते हैं।  हिन्दू पंचांग के अनुसार श्री खाटू श्याम जी की जयंती प्रतिवर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। इसी दिन देवउठनी एकादशी भी पड़ती है। इस दिन श्री खाटू श्याम जी की विधिवत पूजा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के भोग भी अर्पित किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि श्री खाटूश्याम जी भगवान कृष्ण के कलियुगी अवतार हैं। राजस्थान के सीकर में श्री खाटू श्याम की भव्य मंदिर स्थापित है। मान्यता है कि यहां भगवान के दर्शन मात्र से ही हर मनोकामना पूरी हो जाती है। कौन थे श्री खाटू श्याम जी? शास्त्रों के अनुसार श्री खाटू श्याम जी का संबंध महाभारत काल से माना जाता है। वे पांडु के पुत्र भीम के पौत्र...

वास्तु टिप्स :-घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने लिए करे अचूक उपाय।

धर्म डेस्क:- अगर आप अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना चाहते है तो कुछ छोटे छोटे उपायों को अपना कर अपनी कामना को पूरा कर सकते है। कई बार हमारे जीवन नकारात्मक ऊर्जा के कारण आपके घर की खुशहाली भंग हो जाती है।  चारों ओर नेगेटिविटी छाने लगती है।  मन विचलित रहता है।  रोजान गृह क्लेश होते हैं।  हर काम में बाधा लगती है।  लेकिन ऐसा क्यों होता है इससे हम अनजान रहते हैं।  ऐसा कई बार गृहदोष इसका कारण होते हैं, लेकिन घर में नकारात्मक ऊर्जा का बढ़ना भी  इस स्थिति की वजह हो सकती है।   घर में किसी भी तरह की एनर्जी का प्रवेश घर की खिड़की और दरवाजे से होता है. 
इसके लिए जरूरी है कि आपकी खिड़की दरवाजे साफ हों। इन्हें साफ करने के लिए आप एक बाल्टी पानी ले उसमें 5 नींबू निचोड़कर एक कप नमक मिलाएं और लगभग एक चौथाई व्हाइट विनेगर मिलाकर इस मिश्रण से खिड़की व दरवाजे अच्छी तरह से साफ करें।  ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी दूर भाग जाएगी। 

यदि घर के अंदर हर समय स्वंय को थका हुआ, प्रेरणारहित और भ्रमित महसूस करते हैं तो ये घर नकारात्मक ऊर्जा के होने का इशारा करता है। इन्हें दूर करने के लिए प्रतिदिन घर में घंटी या शंख का प्रयोग करें। 

जब घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है तो चीजें आपके अनुकूल नहीं होती।  आखिरी पायदान तक पहुंचने के बाद भी अवसर हाथ से निकल जाता है।  ऐसे में सतर्क रहें और आत्मबल को कम न होने दें। 
बार-बार बिना बात घर में मतभेद होना, निरंतर किसी एक व्यक्ति का बीमार पड़ना घर में नकारात्मक ऊर्जा के बढ़ने के संकेत हैं। 
प्रातः घर का जो भी व्यक्ति मुख्य द्वार खोले, उसे सर्वप्रथम दहलीज पर जल छिड़कना चाहिए, ताकि रात में वहां एकत्रित दूषित ऊर्जाएं घुलकर बह जाएं और गृह में प्रवेश न कर पाएं। 
 वास्तु शास्त्र में ध्वनि की विशेष भूमिका होती है। घर पर नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाने के लिए सबसे आसान तरीका सुबह और शाम के वक्त पूरे जोश के साथ ताली बजाना चाहिए। घर के हर एक हिस्से में दिन में ताली जरूर बजाएं। ताली की ध्वनि से मन में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। वास्तु में माना जाता है कि ताली, घंटी, शंख और ऊं का उच्चारण करने से घर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

 घर पर सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए कभी भी कमरे में चीजें इधर-उधर फैली नहीं होनी चाहिए। घर में बेकार और टूटी फूट चीजों होने से नकारात्मक ऊर्जा आती है।

 घर पर सकारात्मक ऊर्जा के लिए हर दिन सुबह या शाम के वक्त कुछ सुगंधित चीजों को जलाकर घर के हर एक कोने में फैलना चाहिए।
सुबह उठकर अपने इष्टदेव का ध्यान करें और मंत्रों का उच्चारण करें। यदि आप मंत्र उच्चारण करना नहीं जानते हैं तो स्पीकर पर मंत्र और गाने चलाएं। कोई भी मंत्र एक ध्वनि, शब्दांश, शब्द या शब्दों का समूह है जिसमें आध्यात्मिक या मनोवैज्ञानिक शक्ति होती है। यह आमतौर पर बार-बार दोहराया जाता है। इनका उपयोग कई धर्मों और संस्कृतियों में किया जाता है। घर में सकारात्मकता का सबसे अच्छा मंत्र गायत्री मंत्र हो सकता है। वैकल्पिक रूप से आप हनुमान चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं, यह जप आपके घर से किसी भी नकारात्मक ऊर्जा को हटा देगा।
सूरज की रौशनी की सकारात्मक ऊर्जा का लाभ लें। कमरे में प्राकृतिक रौशनी आने के लिए पर्दे खोल दें। अपने घर से विषाक्त पदार्थों और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के सबसे आसान तरीकों में से एक है बस खिड़कियां खोलकर रखना। गुस्सा और तनाव घर में नकारात्मक ऊर्जा के कुछ लक्षण हैं। घर को साफ करने के लिए ताजी हवा को अंदर आने दें और नकारात्मक ऊर्जा को बाहर जाने दें। सूरज की भरपूर प्राकृतिक रौशनी अवसाद के लक्षणों में सुधार कर सकती है और किसी के मूड को अच्छा कर सकती है।
हिंदू  धर्म में घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाने की परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि तुलसी का पौधा वातावरण को शुद्ध और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में बहुत मददगार साबित होता है। तुलसी का पौधा घर के पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। परेशानियों को दूर करने के लिए रोज सुबह तुलसी को जल अर्पित करना चाहिए। 
वास्तु के मुताबिक, नमक में ऐसी खासियत होती है कि यह घर से निगेटिव एनर्जी को खींच लेता है। इसलिए जब भी आप घर में पोछा लगाएं तो पानी में थोड़ा सा नमक जरूर डाल लें। इससे आपको लाभ मिलेगा। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि गुरुवार के दिन नमक से पोछा न लगाएं।
कपूर या सेज की पत्तियां जलाएं
घर की निगेटिव एनर्जी के असर को कम करने के लिए सेज की पत्तियों को जला सकते हैं। इससे पूरे घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है। वास्तु के अनुसार, सेज की पत्तियों का धुआं नेगेटिव एनर्जी को निकालने में मदद करता है। इसके अलावा आप चाहे तो कपूर भी जला सकते हैं। इसकी भी सुगंध से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। वास्तु टिप्स :-जानिए व्यापार में हुई हानि को रोकने के लिए क्या उपया करे।
मोर पंख
मोर पंख को भी शुभ माना जाता है। यह घर की निगेटिव एनर्जी को आसानी से अवशोषित कर लेता है। इसे घर में रखने से वास्तु दोष दूर होता है और बुरी शक्तियां भी प्रवेश नहीं कर पाती है।
प्रमाण :- इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

वास्तु टिप्स :- जानिए व्यापार में लाभ पाने के लिए क्या करना चाहिए।(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)



Comments

Popular posts from this blog

फिटकरी के करे ये चमत्कारी उपाय होगा हर कर्ज दूर।

घर लगाए मां लक्ष्मी का मनपसंद पौधा और पाए माँ लक्षमी कृपा।

रविवार को करें ये आसान उपाय चमक जाएगी आपकी किस्मत।

बनते काम बिगड़ते है तो रविवार करे ये आसान उपाय।

वास्तु टिप्स :- शत्रु कर रहा है परेशान करें ये उपाय परेशानी होगी ख़त्म।

वास्तु टिप्स :-घर आ रही आर्थिक तंगी करें ये अचूक उपाय बदल जाएगी आप किस्मत।

सात शुक्रवार लगातार करें ये उपाय धन की देवी माँ लक्ष्मी बनी रहेगी कृपा।