धर्म डेस्क:- मान्यताओं के अनुसार पीपल के पेड़ पर लगातार 40 दिनों तक सरसों के तेल का दीपक जलाने से व्यक्ति को आकस्मिक धन लाभ होता है, और रुका हुआ धन मिलने की संभावना भी बड़ जाती है। सरसों के तेल के दीपक को बहते हुए पानी में प्रवाहित करने से धन लाभ होता है, और गरीबी दूर होती है।
सरसों के तेल का दीपक जलाने के फायदे क्या होते हैं? पूजा के समय दीपक जलाने का बहुत अधिक महत्व होता है। दीपक के बिना पूजा को अधूरा माना जाता है। दीपक की ज्योति से समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि, आयु और जीवन में सकारात्मक परिस्थियों में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं कि तेल का दीपक जलाने के क्या-क्या फायदे होते हैं?
कई लोग घी का दीपक जलाने के समर्थ नहीं होते हैं। ऐसे में लोग अपने घरों में सरसों तेल का दीपक जलाते हैं। सरसों का उपयोग जैसा कि हम सभी जानते हैं कि खाने में भी किया जाता है। यह हमारे शरीर के लिए बहुत उपयोगी और लाभदायक होता है। सरसों का महत्व भारत में प्राचीन समय से ही रहा है।
इसीलिए हजारों वर्षों से हमारे सनातन धर्म में दीपक जलाने का अत्यंत महत्व है। आमतौर पर हमारे सनातन धर्म में पूजा के समय गाय के घी का दीपक जलाने का वर्णन किया गया है। देवी-देवताओं की पूजा पद्धति में गाय के देसी घी के दीपक को जलाने का विशेष महत्व है।
हमारे धर्म शास्त्रों के अनुसार भगवान की पूजा के अलावा बाकी दूसरे सभी दीपक तेल के ही जलाने चाहिए। यह घर में शुद्धिकरण करते हैं तथा शुभ भी माने जाते हैं। बता दें कि वैज्ञानिक भी इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि घर में तेल का दीपक जलाने से जीवाणुओं और कीटाणुओं खत्म होते हैं।
अगर घर परिवार में सुख समृद्धि नहीं है, हमेशा दुख लगा रहती हैं। हर समय कष्ट सताते हैं, तो धर्म शास्त्र कहते हैं कि कष्टों से मुक्ति पाने के लिए घर की सुख समृद्धि के लिए, सरसों के तेल से दीपक को जलाकर भगवान भैरव के सामने रख देना चाहिए। तथा उनकी पूजा-अर्चना करनी चाहिए। ऐसा करने से भगवान प्रसन्न हो जाते हैं और घर में सुख समृद्धि के सारे दरवाजे खोल देते हैं।
सरसों के तेल का दीपक नदी में बहाएं
धर्म शास्त्र के अनुसार धन प्राप्ति हेतु तथा गरीबी दूर करने हेतु सरसों के तेल का दीपक जलाकर बहते हुए पानी में प्रवाहित करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है तथा धन की वर्षा होती हैं।
गरीबी दूर हो जाती हैं और घर में रौनक दिखने लग जाती हैं, इसीलिए बहती हुई नदी या बैठे हुए तालाब में सरसों के तेल का दीपक जलाकर जरूर बहाना चाहिए।
सरसों के तेल का दीपक जलाने से क्या फायदे होते हैं इसमें पूरी जानकारी बता दी गई है। इस आर्टिकल को आप लास्ट तक पूरा पड़ेंगे तो आपको सरसों के तेल के दीपक जलाने के क्या फायदे हैं इस विषय में पूरी जानकारी पता चल जाएगी।
यदि आपका इस आर्टिकल से संबंधित कोई प्रश्न है या आप सरसों के तेल के दीपक को जलाने के बारे में कोई जानकारी बताना चाहते हैं तो आप कमेंट करके बता सकते हैं। जल्द से जल्द हम आपके कमेंट का रिप्लाई करेंगे।
हमारे सनातन धर्म में दीपक जलाने का अत्यधिक महत्व है। सदियों-सदियों से समाज ने दीपक जला कर ईश्वर की पूजा अर्चना की है। आज भी यही पूजा पद्धति चली आ रही है। बिना दीपक जलाए ईश्वर की पूजा अधूरी रह जाती हैं। दीपक जलाने को लेकर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। सुख समृद्धि तथा धन में वृद्धि होती हैं।
प्रमाण :-
इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’
(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)
Comments
Post a Comment