Featured Post

बाबा खाटू श्याम जन्मदिन : Baba Khatu Shyam Birthday

Image
श्याम बाबा (Khatu Shyam Baba) का जन्मदिवस पंचांग के अनुसरा, देव प्रबोधिनी एकादशी के दिन मनाया जाता है. यह तिथि आज 23 नवंबर 2023 के दिन है. यानी आज खाटू श्याम बाबा ( Khatu Shyam Baba Birthday ) का जन्मदिवस मनाया जा रहा है. श्याम बाबा के जन्मदिन के खास मौके पर आप अपनों को बधाई दे सकते हैं. आइये आपको श्याम बाबा के जन्मदिवस (Khatu Shyam Birthday Wishes) के लिए खास शुभकामना संदेश के बारे में बताते हैं।  हिन्दू पंचांग के अनुसार श्री खाटू श्याम जी की जयंती प्रतिवर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। इसी दिन देवउठनी एकादशी भी पड़ती है। इस दिन श्री खाटू श्याम जी की विधिवत पूजा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के भोग भी अर्पित किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि श्री खाटूश्याम जी भगवान कृष्ण के कलियुगी अवतार हैं। राजस्थान के सीकर में श्री खाटू श्याम की भव्य मंदिर स्थापित है। मान्यता है कि यहां भगवान के दर्शन मात्र से ही हर मनोकामना पूरी हो जाती है। कौन थे श्री खाटू श्याम जी? शास्त्रों के अनुसार श्री खाटू श्याम जी का संबंध महाभारत काल से माना जाता है। वे पांडु के पुत्र भीम के पौत्र...

जानिए श्री कृष्ण की जन्म की कहानी और क्यों मनाई जाती है कृष्णा जन्माष्टमी।

धर्म डेस्क:- भगवान कृष्ण का जन्म कैसे हुआ किस तिथि को हुआ और किस प्रकार जन्माष्टमी का पावन त्यौहार प्रत्येक साल मनाया जाता है इससे जुड़ी कुछ आवश्यक जानकारियों को नीचे सूचीबद्ध तरीके से आपके समक्ष प्रस्तुत किया गया है कृष्ण जन्म की कथा को समझने के लिए इस लेख के साथ अंत तक बनी रहे। 

भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि की घनघोर अंधेरी आधी रात को रोहिणी नक्षत्र में मथुरा के कारागार में वसुदेव की पत्नी देवकी के गर्भ से भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया था। यह तिथि उसी शुभ घड़ी की याद दिलाती है और सारे देश में बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। 'द्वापर युग में भोजवंशी राजा उग्रसेन मथुरा में राज्य करता था। आज कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी है यानी वह दिन जब भगवान विष्णु के आठवें अवतार कान्‍हाजी ने धरती से पापों का बोझ नष्‍ट करने के लिए जन्‍म लिया था। रोहिणी नक्षत्र में अंधेरी काली रात में भाद्र मास के कृष्‍ण पक्ष की अष्‍टमी को माता देवकी की कोख से कन्‍हैयाजी का जन्‍म हुआ था।
हिंदू धर्म का पालन करने वाले लोग निवास करते है, वहां कृष्ण जन्म जन्माष्टमी के रूप में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। सनातन धर्म के अनुसार भगवान कृष्ण का रूप विष्णु का दसवां अवतार था। भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष के रोहिणी नक्षत्र में अष्टमी तिथि को हुआ था। प्रतीक्षा इस पावन त्यौहार को कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। 
एक दिन देवकी की शादी राजा शूरसेन के पुत्र वासुदेव के साथ हुई। शादी के बाद जब कंस देवकी को विदा करने लगा, तभी आकाशवाणी हुई कि देवकी की 8वीं संतान उसका वध करेगी। इतना सुनते ही कंस के पैरों तले से जमीन खिसक गई और उसने देवकी और वासुदेव को जेल में डाल दिया।
इसके बाद वह सोचने लगा कि देवकी की 8 संतानों में से कौन से नंबर का पुत्र मेरा वध करेगा? इस असमंजस के कारण उसने देवकी की सभी संतानों को मारने का निर्णय लिया। एक-एक करके उसने देवकी की 6 संतानों को एक चट्टान पर पटक कर मार डाला। भगवान विष्णु की योजना के अनुसार, शेषनाग देवकी की 7वीं संतान के रूप में जन्म लेने वाले थे। जब देवकी 7वीं संतान से गर्भवती थीं, तो देवताओं और भगवान ने तरकीब से उनका गर्भपात करवा दिया। साथ ही उस संतान को वासुदेव की पहली पत्नी रोहिणी के गर्भ में पहुंचा दिया गया था। बाद में इस संतान को श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम के रूप में जाना गया।
इसके बाद भाद्र पद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में देवकी की 8वीं संतान ने जन्म लिया। उसके जन्म लेते ही सारे सैनिक अपने आप सो गए। देवकी और वासुदेव की हथकड़ियां खुल गई और जेल के दरवाजे भी अपने आप खुल गए। उन दोनों को कुछ समझ नहीं आ रहा था और तभी आकाशवाणी हुई कि इस पुत्र को गोकुल में नंदबाबा के यहां छोड़ आओ। उन्होंने ठीक वैसा ही किया। उन्होंने टोकरी में श्री कृष्ण को लेटाया और यमुना नदी के पार गोकुल में छोड़कर आ गए और वहां पालने में सोई बेटी को अपने साथ जेल में ले आए। वासुदेव के वापस आने के बाद सब कुछ पहले जैसा हो गया। हथकड़ियां और जेल के दरवाजे वापस लग गए और पहरेदार होश में आ गए।
होश में आते ही सैनिकों ने देवकी की 8वीं संतान की खबर जाकर कंस को दे दी। कंस दौड़ता हुआ जेल आया और देवकी की गोद से उसकी संतान को छीन लिया। इसके बाद जैसे ही कंस ने उसे मारने के लिए हाथ उठाया, वह उसके हाथ से छूट कर हवा में उड़ गई और बोली, “दुष्ट कंस, मैं योगमाया हूं। तुझे मारने के लिए भगवान ने गोकुल में अवतार ले लिया है। अब तेरा अंत निश्चित है। इसके बाद श्री कृष्ण को मारने के लिए कंस ने कई राक्षसों को गोकुल भेजा, लेकिन कोई उनका बाल भी बांका नहीं कर पाया। अंत में उन्होंने कंस का संहार किया और मथुरा को उसके आंतक से आजादी दिलाई।

प्रमाण :-
‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)


Comments

Popular posts from this blog

फिटकरी के करे ये चमत्कारी उपाय होगा हर कर्ज दूर।

घर लगाए मां लक्ष्मी का मनपसंद पौधा और पाए माँ लक्षमी कृपा।

रविवार को करें ये आसान उपाय चमक जाएगी आपकी किस्मत।

बनते काम बिगड़ते है तो रविवार करे ये आसान उपाय।

वास्तु टिप्स :- शत्रु कर रहा है परेशान करें ये उपाय परेशानी होगी ख़त्म।

वास्तु टिप्स :-घर आ रही आर्थिक तंगी करें ये अचूक उपाय बदल जाएगी आप किस्मत।

सात शुक्रवार लगातार करें ये उपाय धन की देवी माँ लक्ष्मी बनी रहेगी कृपा।