Featured Post

बाबा खाटू श्याम जन्मदिन : Baba Khatu Shyam Birthday

Image
श्याम बाबा (Khatu Shyam Baba) का जन्मदिवस पंचांग के अनुसरा, देव प्रबोधिनी एकादशी के दिन मनाया जाता है. यह तिथि आज 23 नवंबर 2023 के दिन है. यानी आज खाटू श्याम बाबा ( Khatu Shyam Baba Birthday ) का जन्मदिवस मनाया जा रहा है. श्याम बाबा के जन्मदिन के खास मौके पर आप अपनों को बधाई दे सकते हैं. आइये आपको श्याम बाबा के जन्मदिवस (Khatu Shyam Birthday Wishes) के लिए खास शुभकामना संदेश के बारे में बताते हैं।  हिन्दू पंचांग के अनुसार श्री खाटू श्याम जी की जयंती प्रतिवर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। इसी दिन देवउठनी एकादशी भी पड़ती है। इस दिन श्री खाटू श्याम जी की विधिवत पूजा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के भोग भी अर्पित किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि श्री खाटूश्याम जी भगवान कृष्ण के कलियुगी अवतार हैं। राजस्थान के सीकर में श्री खाटू श्याम की भव्य मंदिर स्थापित है। मान्यता है कि यहां भगवान के दर्शन मात्र से ही हर मनोकामना पूरी हो जाती है। कौन थे श्री खाटू श्याम जी? शास्त्रों के अनुसार श्री खाटू श्याम जी का संबंध महाभारत काल से माना जाता है। वे पांडु के पुत्र भीम के पौत्र...

आज का राशिफल, 1 अक्टूबर


मेष:-
आज आप परिवार के साथ बैठकर कोई अहम चर्चा करेंगे और घर की काया-पलट करने के लिए कुछ नई साज-सजावट की खरीदारी भी कर सकते हैं।

वृषभ:-
आज आपको विदेश से कोई अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छे अवसर पैदा हो सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्यालय या व्यापार के स्थल पर कार्यभार अधिक रहेगा।

मिथुन:-
अशुभ घटनाओं की आज स्थिति बनने से गणेशजी की सलाह है कि हर कदम सावधानीपूर्वक उठाएं। क्रोध करने से खुद ही को नुकसान होने की संभावना है।

कर्क:-
आज का दिन मित्रों के साथ आनंदपूर्वक बिता सकेंगे। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ होने की पूरी संभावना बन रही है। भागीदारों से भी लाभ हासिल होगा। शाम में आस-पास की यात्रा के लिए प्लान बना सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह:-
आज आपके मन में शंका और उदासी के बादल छाए रहेंगे। किसी कारणवश दैनिक कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

कन्या:-
आज विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार से जुड़े अहम फैसले लेने पड़ सकते हैं। शेयर बाजार में संभलकर निवेश करिएगा।

तुला:-
आज आप दिन भर अस्वस्थ अनुभव करेंगे। माता के विषय में चिंता रहेगी। संपत्ति से संबंधित दस्तावेजी कार्य सावधानी से करें। यात्रा की योजना संभव हो तो टाल दीजिएगा।

वृश्चिक:-
किसी नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। दिनभर चित्त की प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं के साथ परिवार को लेकर आवश्यक चर्चा करेंगे।

धनु:-
आज आपका मन किसी दुविधा में फंसा रहेगा। वहीं परिवार में भी वातावरण अनुकूल नहीं रहने से मन उदास रह सकता है। निर्धारित कार्यों को पूरा कर सकेंगे।

मकर:-
आज आप किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। घर का वातावरण मंगलमय बना रहेगा। मित्रों और करीबी लोगों से उपहार प्राप्त होंगे। व्यापार के स्थान पर आपका प्रभाव बना रहेगा। आपके कार्य से उच्च अधिकारीगण भी संतुष्ट रहेंगे। आपके सभी कार्य आज सरलता से पूर्ण होंगे। मानसिक रूप से भी शांति बनी रहेगी।

कुंभ:-
आज शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। परिवार के साथ कलह होने की भी संभावना है। कोई पूंजी-निवेश करते समय सावधानी बरतें।

मीन:-
गणेशजी कहते हैं कि आज आकस्मिक धन-लाभ की संभावना रहेगी। पुराने मित्रों के साथ भेंट-मुलाकात होने से आनंद का अनुभव करेंगे। कुछ नए मित्रों से भी संपर्क हो पाएगा, जिसका लाभ भविष्य में आपको होगा। सामाजिक प्रसंग के लिए कहीं बाहर जाने का अवसर भी प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा।

Comments

Popular posts from this blog

फिटकरी के करे ये चमत्कारी उपाय होगा हर कर्ज दूर।

घर लगाए मां लक्ष्मी का मनपसंद पौधा और पाए माँ लक्षमी कृपा।

रविवार को करें ये आसान उपाय चमक जाएगी आपकी किस्मत।

बनते काम बिगड़ते है तो रविवार करे ये आसान उपाय।

वास्तु टिप्स :- शत्रु कर रहा है परेशान करें ये उपाय परेशानी होगी ख़त्म।

वास्तु टिप्स :-घर आ रही आर्थिक तंगी करें ये अचूक उपाय बदल जाएगी आप किस्मत।

सात शुक्रवार लगातार करें ये उपाय धन की देवी माँ लक्ष्मी बनी रहेगी कृपा।