Featured Post

बाबा खाटू श्याम जन्मदिन : Baba Khatu Shyam Birthday

Image
श्याम बाबा (Khatu Shyam Baba) का जन्मदिवस पंचांग के अनुसरा, देव प्रबोधिनी एकादशी के दिन मनाया जाता है. यह तिथि आज 23 नवंबर 2023 के दिन है. यानी आज खाटू श्याम बाबा ( Khatu Shyam Baba Birthday ) का जन्मदिवस मनाया जा रहा है. श्याम बाबा के जन्मदिन के खास मौके पर आप अपनों को बधाई दे सकते हैं. आइये आपको श्याम बाबा के जन्मदिवस (Khatu Shyam Birthday Wishes) के लिए खास शुभकामना संदेश के बारे में बताते हैं।  हिन्दू पंचांग के अनुसार श्री खाटू श्याम जी की जयंती प्रतिवर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। इसी दिन देवउठनी एकादशी भी पड़ती है। इस दिन श्री खाटू श्याम जी की विधिवत पूजा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के भोग भी अर्पित किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि श्री खाटूश्याम जी भगवान कृष्ण के कलियुगी अवतार हैं। राजस्थान के सीकर में श्री खाटू श्याम की भव्य मंदिर स्थापित है। मान्यता है कि यहां भगवान के दर्शन मात्र से ही हर मनोकामना पूरी हो जाती है। कौन थे श्री खाटू श्याम जी? शास्त्रों के अनुसार श्री खाटू श्याम जी का संबंध महाभारत काल से माना जाता है। वे पांडु के पुत्र भीम के पौत्र...

आज का राशिफल, 25 जुलाई

मेष :-
भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं, मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं, जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।

वृष :-
निकट संबंधों में शंकाओं को हावी न होने दें, भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। रोजगार में लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन :-
कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी, सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

कर्क :-
महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी, भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता मिलने के आसार हैं।

सिंह :-
कुछ नए पारिवारिक तनावों से मन अशांति का आभास करेगा, कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी।

कन्या :-
विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम एवं लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे, अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों की मधुरता बढ़ेगी। घरेलू महत्वपूर्ण कार्यों को समय से पूर्ण करें।

तुला :-
ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले। नकारात्मक चिन्ताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें।

वृश्चिक :-
योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा, भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं, घर-परिवार में व्यय होने के आसार हैं।

धनु :-
नवीन आशाएं नए उत्साह का संचार करेंगी, भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में खर्चा होने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी, जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

मकर :-
मन सुन्दर कल्पनाओं से प्रभावित होगा, किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। रोजगार में व्यस्तता रहेगी किंतु जरूरी कार्य कल पर न टाले।

कुंभ :-
कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे, सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा, परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।

मीन :-
परिवार में सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी, कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

फिटकरी के करे ये चमत्कारी उपाय होगा हर कर्ज दूर।

घर लगाए मां लक्ष्मी का मनपसंद पौधा और पाए माँ लक्षमी कृपा।

रविवार को करें ये आसान उपाय चमक जाएगी आपकी किस्मत।

बनते काम बिगड़ते है तो रविवार करे ये आसान उपाय।

वास्तु टिप्स :- शत्रु कर रहा है परेशान करें ये उपाय परेशानी होगी ख़त्म।

वास्तु टिप्स :-घर आ रही आर्थिक तंगी करें ये अचूक उपाय बदल जाएगी आप किस्मत।

सात शुक्रवार लगातार करें ये उपाय धन की देवी माँ लक्ष्मी बनी रहेगी कृपा।