धर्म डेस्क:-ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। इनकी कृपा से व्यक्ति की सारी समस्याएं दूर हो जाती है। इन्हें प्रसन्न करने के लिए ये उपाय करने चाहिए।
शनिवार के दिन एक रोटी में सरसों का तेल लगाकर काले या फिर किसी अन्य रंग के कुत्ते को खिला दें। ऐसा करने से व्यक्ति की कुंडली में लगा शनिदोष काफी हद तक कम हो जाता है। शनिवार के दिन शनिदेव की विधिवत पूजा करने के साथ इन मंत्रों का जरूर जाप करना चाहिए। मंत्र है -ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः और ॐ शं शनैश्चराय नमः।
जिस व्यक्ति की कुंडली में शनि दोष है, तो वे 4 दाने काले साबुत उड़त को लें और अपने ऊपर उलटे हाथ की ओर से उतार कर काले कौवे को खिलाएं। यह उपाय शनिवार के दिन करे तो उत्तम होगा। ध्यान रहे, इसे कम से कम 7 शनिवार तक करें। शनिवार के दिन काली उड़ की दाल का दान करने से भी शनि दोष से मुक्ति मिलती है।
धन वृद्धि के उपाय
शनि को देव को प्रसन्न करने के लिए 43 दिन तक लगातार शनि देव की मूर्ति पर तेल चढ़ाएं। सिर्फ रविवार के दिन ये कार्य नहीं करना है।
- शनिवार के दिन शनि यंत्र स्थापित करें। प्रतिदिन विधि-विधान से इस यंत्र की पूजा करने से शनि की कृपा आप पर बनेगी। इतना ही नहीं नियमित तौर से यंत्र के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
- इस दिन उपवास और दान करने का भी काफी महत्व है। कहते हैं कि इस दिन काली गाय को उड़द की दाल, तेल या तिल खिलाने से शनिदेव शांत होते हैं।
-कहते हैं कि हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने वाले इंसान पर कभी भी शनि देव की खराब दृष्टि नहीं पड़ती। इसलिए हर शनिवार हनुमान चालीसा का पाठ करें।
-शनिदेव की कृपा बनाए रखने के लिए शनिवार को गरीब या जरूरतमंदों को भोजन कराएं। किसी जरूरतमंद को दवा दिलाएं। इससे भी शनिदेव की कृपा बनती है।
ऐसे जानें कुंडली में शनि है कमजोर
घर पर लगे बल्ब, टीवी, फ्रिज, पंखा, कूलर आदि इलेक्ट्रानिक के उपकरण जल्दी -जल्दी खराब हो जाते हैं। यह शनि के कमोजर होने के कारण होता है।
जूते, चप्पल, सैंडल आदि जल्दी टूट या पिर घिस जाना भी एक लक्षण हैं कि आपकी कुंडली में शनि कमजोर है।
जमीन पर पैर घसीट कर चलना भी शनि कमजोर होने का एक मुख्य कारण माना जाता है।
अगर आपकी कुंडली में शनि कमजोर हैं तो आपके सभी काम बिगड़ने लगते हैं। अधिक मेहनत करने के बाद भी आपको उसके अनुसार फल नहीं मिलता है। किसी न किसी ने आपका झगड़ा होता रहता है।
काले घोड़े की नाल का पहने छल्ला
शनिदेव का लोहे से गहरा संबंध है। अगर आपको लग रहा है कि आपसे शनिदेव नाराज है तो अपने ऊपर आए संकट को टालने के लिए शनिवार के दिन काले घोड़े की नाल से बने छल्ले को मध्यमा अंगुली में धारण करें।
चढ़ाएं सरसों का तेल
भगवान शनि को सरसों या तिल का तेल चढ़ाना शुभ माना जाता है। इसलिए हर शनिवार के दिन शनिदेव के सामने या फिर पीपल के नीचे दीपक जलाकर रखें। तेल चढ़ाने से पहले उस बर्तन में अपना चेहरा जरूर देख लें। संभव हो सके तो किसी गरीब को सरसों का तेल दान करें, इससे शनिदेव खुश होंगे और आपका भाग्य चमकने लगेगा।
काली चीजों का करें दान
शनिवार के दिन काली चीजों का दान करें। इसमें आप काली दाल, काला तिल, काला कंबल, काला छाता, लोहे के बर्तन आदि जरुरतमंद लोगों को दान करें। इसके साथ ही काले तिल शनिदेव को अर्पण करें।
शनि मंत्र का जाप
शनि मंत्र का लगातार जाप करने से शनि देव बेहद खुश हो जाते हैं। इसलिए हर शनिवार को ऊँ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।
-शनिवार के दिन शमी का पेड़ घर में लगाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
-शनिवार के दिन काली वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है। आप चाहें तो काले कुत्ते को रोटी भी खिला सकते हैं। इससे भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
प्रमाण :- इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’
(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)
Comments
Post a Comment