बाबा खाटू श्याम जन्मदिन : Baba Khatu Shyam Birthday
धर्म डेस्क:-गुरुवार के दिन बृहस्पति देव की पूजा करने एवं व्रत रखने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। अगर इस दिन कुछ खास उपाय किए जाए तो इससे मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है।
जो लोग अमीर बनना चाहते हैं या आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं उन्हें गुरुवार के दिन गुड़ का उपाय करना चाहिए। उन्हें सुबह नहाने के बाद केले के पेड़ की जड़ में मुट्ठीभर चने की भीगी हुई दाल और गुड़ की एक डली चढ़ानी चाहिए। ऐसा करीब पांच सा सात गुरुवार लगातार करने से समस्या दूर हो जाएगी। भगवन श्रीं राम वनवास का मुख्य कारण क्या और माँग कैकई राम का वनवास जानिए।
इसके अलावा गुरुवार को पौंछा न लगाएं और गलती से भी केले का सेवन न करें। क्योंकि आज के दिन केले की पूजा की जाती है और मान्यता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु निवास करते हैं।
आज के दिन बृहस्पति देव को गुड़ चढ़ाने से महज गुरू ग्रह ही मजबूत नहीं होता है। इससे सूर्य एवं मंगल ग्रह का भी आप पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इससे आपके सारे काम आसानी से बन जाएंगे।
इस दिन भगवान विष्णु को केले का भोग लगाना चाहिए। इसके अलावा उन्हें पीले फूल, चने की दाल और गुड़ चढ़ाएं। ध्यान रहे कि भगवान को चढ़ाए केले का सेवन खुद न करें। इससे आपके सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।
पति के पत्नी के बीच कोई समस्या चल रही हो तो दोनों को गुरुवार का व्रत करना चाहिए। इससे आप दोनों के जीवन में सुख और सौभाग्य बढ़ेगा। जानिए राम सीता और लक्ष्मण अयोध्या आगमन तैयारी माहौल किस तरह का था।
अगर आपको चोट लगती रहती है व दुर्घटना की आशंका हो तो आप हनुमान जी के मंदिर में तांबे के बर्तन में गुड़ रखकर दान दें। साथ ही हनुमान जी का ध्यान करें।
अगर आप अपना मकान बनवाना चाहते हैं और सम्पत्ति पाना चाहते हैं तो आप प्रत्येक गुरुवार को किसी जरूरतमंद को गुड़ का दान करें। आप चाहे तो रविवार के दिन किसी लाल गाय को भी गुड़ खिला सकते हैं।
नौकरी-व्यापार में बाधा हो तो करें ये उपाय
अगर कुंडली में बृहस्पति की स्थिति खराब हो तो बृहस्पतिवार के दिन भगवान विष्णु के मंदिर में केसर और चने की दाल का दान करना चाहिए। साथ ही माथे पर भी केसर और चंदन का तिलक लगाना चाहिए। इसके अलावा गुरुवार के दिन धार्मिक पुस्तकों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं और शिक्षा, नौकरी-व्यवसाय में आ रहीं दिक्कतें खत्म होती हैं। हिन्दू देवी देवताओं के हाथों में इतने हथियार क्यों होते हैं, जानिए यहां!
गुरुवार को माता-पिता एवं गुरु के चरण स्पर्श करें और आशीर्वाद प्राप्त करें। इन उपायों से धन, संपत्ति, विवाह और भाग्य संबंधी बाधाएं दूर हो सकती हैं।
कौवा:-लगभग सभी लोगों को पता होगा कि कौवा न्यायधीश शनि देव का वाहन है। कहा जाता है कि अगर किसी जातक के ऊपर शनि देव का बुरा प्रभाव हो जिस वजह से उसे अपने जीवन में कई परेशानियां का सामना करना पड़ रहा हो तो उसे कौवे तो पीले चावल खिलाने चाहिए या फिर चावलों में हल्दी मिलाकर खिलानी चाहिए। बता दें कि कच्चे और पके हुए दोनों तरह से खिला सकता हैं। ध्यान रहे कौवे को तावल खिलाते समय मन ही मन शनि देव का ध्यान ज़रूर करें
गाय:-इतना तो सभी जानते हैं कि हिंदू धर्म में गाय पूजनीय है। इन्हें सबस पावन औऱ शुभ पशु माना गया है। हिंदू धर्म में कहा जाता है कि इनकी पूजा से शुभ फल प्राप्त होते हैं। धार्मिक ग्रंथों में वर्णन मिलता है कि गाय के अंदर समस्त देवी देवताओं का वास है। तो अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्मत चमक जाए तो गुरुवार के दिन गाय को गुड़ के साथ घी चुपड़ी हुई रोटी ज़रूर खिलाएं। ऐसा करने भाग्य मजबूत होता है और ग्रहों की बुरी दशा भी ठीक होती है। घर में होने वाले बुरे प्रभावों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय
विवाह में आ रही बाधा होगी दूर
शास्त्रों में ऐसा उल्लेख मिलता है कि यदि किसी व्यक्ति का विवाह काफी समय से टल रहा है या विवाह के योग नहीं बन पा रहे हैं, तो ऐसे व्यक्ति को चने की दाल और थोड़ा सा गुड़ मिलाकर लाल गाय को खिलाना चाहिए। ऐसा लगभग 11 गुरुवार तक करना चाहिए। इस उपाय से जल्द ही आपके विवाह के योग बनने शुरू हो जाएंगे।
गुरुवार को पूजा के बाद केसर का तिलक लगाएं। यदि केसर न हो तो हल्दी का तिलक भी लगा सकते हैं। इसके बाद काम की शुरुआत करें।
प्रमाण :- इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’पितृदोष और देव दोष से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय, मिलेगा लाभ
(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)
Comments
Post a Comment