धर्म डेस्क:-ज्योतिष में नवग्रहों की शुभता पाने के लिए कई उपाय बताए गये हैं। ग्रहों की शुभता पाने के लिए उनसे जुड़े देवी-देवता की पूजा अत्यंत ही सरल एवं अचूक उपाय माना जाता है। नव ग्रहों में हर ग्रह की स्थिति ही हमारी कुंडली बनाती है और इसमें शुक्र ग्रह का स्थान बहुत महत्वपू्र्ण है। आइए जानते हैं कि शुक्र ग्रह की शुभता पाने के लिए हमें क्या उपाय करने चाहिए।
शुक्रवार के दिन सफेद रंग की चीजों का दान जैसे कि चावल, दूध, दही, आटा और मिश्री दान में दे सकते हैं। इसके अलावा शुक्रवार के दिन चींटियों और गाय को आटा खिलाने शुक्र देव की कृपा होती है। भगवान विष्णु के बिना मां लक्ष्मी की पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी का साथ में पूजन करना चाहिए।
शुक्र देव को स्वच्छता बहुत प्रिय है। ऐसे में अगर शुक्र की कृपा जल है तो अपने शरीर को साफ रखना शुरू कर दें। रोजाना नहाएं और साफ कपड़े पहनें। शुक्र प्रसन्न रहेगा। इसके साथ ही अपने घर और खासकर बेडरूम की साफ-सफाई का ध्यान रखें। नहाने के पानी में इलायची डालकर स्नान करें और नहाते समय इस मंत्र का जाप करते रहें "ॐ द्रां द्रं द्रौं सः शुक्राय नमः"
शुक्रवार का व्रत रखें। यह शुक्र के शुभ फलों की प्राप्ति में सफलता देगा। अपने भोजन में से गाय को अवश्य खिलाएं। चूंकि मां लक्ष्मी को धन, वैभव, ऐश्वर्य देने वाली देवी माना जाता है, अत: इनकी प्रसन्नता से शुक्र ग्रह शुभ फल देता है।
शुक्रवार के दिन भगवान शिव की पूजा करें। इस दिन सुबह जल्दी उठकर साफ कपड़े पहनकर भगवान शिव की पूजा करें और सफेद मिठाई और सफेद फूल चढ़ाएं। इस तरह शुक्र को भी शांत किया जा सकता है।
इस दिन आप सफेद रंग के वस्त्र पहन कर पूजा पाठ करें। व्रत रखने के अलावा आप इस दिन शुक्र ग्रह से संबंधित चीजों का दान भी कर सकते हैं। इस दिन आप सफेद रंग की चीजों का दान करें जैसे दूध, दही, आटा , चावल और मिश्री दान कर सकते हैं। आप शुक्रवार के दिन चींटियों और गाय को आटा खिलाएंगे तो शुक्र देव की कृपा आप पर बनी रहेगी।
शुक्रवार के दिन ‘ॐ शुं शुक्राय नम:’ मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। ऐसा करने से घर में हमेशा बरकत रहती है और खूब रुपया-पैसा आता है। शुक्रवार की शाम को घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जरूर जलाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में वास करती हैं।
शुक्रवार के दिन सफेद रंग के कपड़े पहनें कन्याओं को सफेद रंग की मिठाई खिलाएं। सुहागिनों को भी सफेद मिठाई खिला सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर खूब धन देती हैं।
शुक्रवार को चींटियों को आटा-शक्कर और गाय को आटा खिलाने से शुक्र देव प्रसन्न होते हैं। कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होकर शुभ फल देता है। इससे जीवन में धन, सुख, प्रेम बढ़ता है।
शुक्रवार के दिन पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ यदि कुछ खास उपाय करें तो जीवन में कभी भी सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं मां लक्ष्मी और शुक्र देव को प्रसन्न करने के आसान उपाय।
शुक्र देव का पसंदीदा रंग सफेद और गुलाबी है। ऐसे में शुक्रवार के दिन सफेद या गुलाबी रंग के कपड़े पहनना काफी शुभ होता है। अगर आप कहीं यात्रा करते हैं तो सफेद रुमाल अपनी जेब में रखें, यात्रा सफल होगी। शुक्रवार के दिन सफेद चीजें जैसे दूध, दही, मिठाई, कपड़े आदि का दान करें। शुक्र देव आप पर प्रसन्न रहेंगे। शुक्रवार के दिन सफेद गाय या बैल को चारा खिलाने से भी शुक्र देव या शुक्र को प्रसन्न किया जा सकता है।
शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं से आशीर्वाद लें और उन्हें भोजन भी कराएं। सफेद वस्त्र, खिलौने, कलम आदि जैसी साफ सफेद वस्तुओं का दान करें। कन्या पूजन के बाद कन्याओं के पैर छूना न भूलें। इस दिन किसी जरूरतमंद कन्या को भोजन कराने का प्रयास करें। इन उपायों को करने से शुक्र विशेष फल देगा।
शुक्रवार का व्रत रखें। इस दिन फलों के आहार पर रहने की कोशिश करें। अधिक समस्या हो तो सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस दिन लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें। इससे शुक्र देव बहुत प्रसन्न होते हैं।
शुक्रवार के दिन शुद्ध घी का दीपक जलाने और तुलसी के पौधे की पूजा करने से माता लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं। शुक्रवार को पूजा के दौरान मां लक्ष्मी के मंदिर जाकर उन्हें लाल वस्त्र, लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चुन्नी और लाल चूड़ियां अर्पित करें। शंख और घंटी में मां लक्ष्मी का वास होता है।
प्रमाण :- इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’
(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)
Comments
Post a Comment