धर्म डेस्क:-कई बार जीवन में दुश्मनों की संख्या बेवजह ही बढ़ती जाती हो दुश्मनों के षड्यंत्र और चाल से कई बार बना बनाया काम बिगड़ जाता है। और जीवन पर भी संकट बना रहता है। ज्योतिष में अनेक ऐसे मंत्र और उपाय बहुत ही कारगर हैं जो दुश्मनों से मुक्ति और उनको परास्त करने में बहुत कारगर है। यदि दुश्मन के कृत्य से आपके जीवन पर संकट बना हो तो आपको कुछ मंत्र के जाप करने चाहिए।
“ऊं ह्रीं क्लीं भैरवी मातांगी त्रिलोक्य वशमान्य स्वाहा”।
ये मंत्र दुश्मनों के नाश के लिए बहुत ही कारगर है। साथ ही इस मंत्र के जान के नियमों का भी ध्यान रखना चाहिए।
1. दुश्मनों को परास्त करने के लिए मंत्र का जाप शनिवार के दिन शुरू करना चाहिए। इस मंत्र का 11000 बार जाप करके इसे सिद्ध कर लेना जरूरी है।
2. जब आप इस मंत्र का जप सिद्ध कर रहे हों तो अपने सामने घी का एक दीपक जला लें और इस दीपक में दो लौंग और दो इलायची भी डाल दें।
3. ध्यान रखें कि मंत्र का जप करते समय दीपक बूझना नहीं चाहिए।
4. जब आपको इस मंत्र की सिद्धि प्राप्त हो जाए तो आप इस मंत्र का 21 बार जप करें और जब आप 21 बार जप करें तो अपने शत्रु का नाम भी मंत्र के साथ लेते जाएं।
5. जब मंत्र का जाप कर रहे हों तो वह किसी भी प्रकार से खंडित नहीं होना चाहिए। न ही बीच में कोई अवरोध आना चाहिए। मंत्र का जाप एकांत में करें।
दुश्मनों को परास्त करने के लिए ये तांत्रिक मंत्र बहुत ही कारगर होता है।
शत्रु का डर
शत्रु के कारण हर समय चिंता, डर और असुरक्षा सताती रहती है। अगर आपका कोई शत्रु आपको बहुत परेशान कर रहा है तो उससे छुटकारा पाने के लिए आप ज्योतिषीय उपायों की मदद ले सकते हैं। इन उपायों को गुप्त तरीके से करने से आपके शत्रुओं की हार होगी, शत्रु कमज़ोर पड़ने लगेगा या आपसे मित्रवत व्यवहार करना शुरु कर देगा।
शत्रु का नाश मंत्र : जैसा की आपको बता दे की शत्रु कई तरह के हो सकते हैं लेकिन यहाँ दिए गए शत्रु शमन के उपाय से आप आसानी से उन पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी शत्रु का प्रभाव कम करने के लिए या समाप्त करने के लिए शत्रु शमन का प्रयोग और शत्रु शाबर विनाशक मन्त्र का प्रयोग करने पर बहुत अच्छा परिमाण प्राप्त होता है। अपने शत्रु पर विजय पाने के लिए या शत्रुता को मित्रता में बदलने के लिए आप शत्रु नाशक मात्र का प्रयोग करें।
यदि आपको शत्रु से अहित की आशंका सता रही है तो शुक्ल पक्ष के किसी भी बुधवार के दिन 5 गोमती चक्र लेकर उनको अपने सिर के चारों ओर घुमाकर फेंक दें। शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए यह टोटका बहुत कारगर माना जाता है। मान्यता है कि इस टोटके के बाद आपके शत्रु आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाते हैं।
कभी-कभी जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति मिल जाता है जो बस दिन-रात आपको किसी न किसी तरह परेशान करने की सोचता है। ऐसे व्यक्ति से छुटकारा पाने के लिए मंगलवार या शनिवार के दिन हनुमान जी के मस्तक के सिंदूर से मोर पंख पर अपने शत्रु का नाम लिखें। इस मोर पंख को अपने घर के मंदिर में रखें और सुबह उठते ही बिना नहाए बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इस उपाय से शीघ्र ही आपका शत्रु शांत हो जाएगा।
अपने शत्रुओं के नाश के लिए शनिवार की रात को 7 लौंग लेकर उस पर 21 बार अपने दुश्मन का नाम लेकर फूंक मारें। अगले दिन रविवार को इन 7 लौंगों को जला दें। यह टोटका लगातार 7 शनिवार तक करना है। इस टोटके से आपका शत्रु भी शांत रहता है।
प्रमाण :-
इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’
(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)
Comments
Post a Comment