धर्म डेस्क:- शुक्रवार का दिन देवी देवियों को समर्पित है। इस दिन मां लक्ष्मी, मां दुर्गा, संतोषी मां आदि सभी देवियों की पूजा-अर्चना की जाती है। शुक्रवार को मां लक्ष्मी का व्रत रखने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। धार्मिक मान्यता है कि शुक्रवार के दिन कुछ उपाय कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति को मजबूत करते हैं और व्यक्ति को जीवन में मान-सम्मान दिलाते हैं। शुक्र ग्रह के मजबूत होने से व्यक्ति राजा की तरह जीवन जीता है। आइए जानें शुक्रवार के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में।
व्रत के दिन व्रत रखने वाले के साथ-साथ परिवार वालों को भी खट्टी चीज़ों से परहेज करना चाहिए। शुक्रवार के दिन खट्टी चीज़ों का सेवन नहीं करना चाहिए। शुक्रवार, यानि व्रत के दिन घर के सदस्यों को मदिरा और मांसाहार के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि ऐसा ना करने से आपको देवी संतोषी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
मां को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को पूरे नियम के साथ व्रत करें, कथा पढ़ें और पूजन के साथ उनकी आरती जरूर करें। इससे दरिद्रता दूर होती है, घर में खुशहाली आती है और सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मैया जय सन्तोषी माता। सुख सम्पति दाता।
- शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लाल बिंदी, चुनरी, चूड़ियां सहित अन्य श्रृंगार का सामाना चढ़ाना चाहिए । इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है और साथ ही पति की उम्र लंबी होती है।
- आज मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए लक्ष्मी स्तोत्र, कनकधारा स्तोत्र या फिर श्री सुक्त का पाठ काफी शुभ फलदायी होता है। इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद व्यक्ति पर जीवनभर बना रहता है।
_घर में तुलसी का पौधा लगाएं और उसकी पूजा करें।
_श्वेत चंदन का तिलक करें।
_पानी में चंदन मिलाकर स्नान करें।
_चांदी का टुकड़ा या चंदन की लकड़ी नदी या नहर में प्रवाहित करें।
_सुगंधित पदार्थ का इस्तेमाल करें।
_संतान प्राप्ति के चाहवान दंपति हरसिंगार का पौधा घर में लगाएं तथा उसको ऐसे सींचे, जैसे अपने छोटे बच्चे की देखभाल करते हैं।
_शुक्रवार के दिन उस जगह जाए जहां मोर नृत्य करते है और उसके बाद वहां की मिट्टी लाकर एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर पवित्र जगह में रख दें और उसकी रोज पूजा करें धनलाभ होगा।
शुक्रवार के उपाय
सप्ताह के पांचवे दिन यानि शुक्रवार को धन की देवी माता महालक्ष्मी की अराधना करना अति शुभ माना गया है। वैसे तो यह दिन माता संतोषी को समर्पित माना गया है लेकिन महालक्ष्मी देवी के पूजन से भी इस दिन धन से जुड़ी दिक्कतें दूर हो जाती हैं। भारतीय प्राचीन ग्रंथों में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनको इस दिन करने से व्यक्ति को आर्थिक सफलता प्राप्त होती है।
अगर आपको लगातार किसी काम में धन की हानि हो रही है, तो शुक्रवार के दिन घर के दरवाजे पर गुलाल डालें। जिसके ऊपर गाय के देसी घी का दीपक जलाएं। और देवी लक्ष्मी का ध्यान करें, इसके बाद दीपक जब शांत हो जाए तब उसे पानी में बहा दें, ऐसा करने से धन हानि की संभावना कम हो जाती है।
घर में सुख शांति बनाए रखने के लिए हर शुक्रवार पीपल के पेड़ की जड़ में पानी, चीनी, घी और दूध मिलाकर डालें। आज के दिन माता लक्ष्मी की सेवा में शंख, कौड़ी, कमल, बताशा और मखाना आदि चढ़ाएं। इससे आप पर माता की कृपा बनी रहती है।
अगर आपका कोई काम नहीं बन रहा है, तो शुक्रवार के दिन काली चीटियों को चीनी खिलाएं। जिन दंपतियों के मध्य कलह अधिक है, उन्हें शुक्रवार के दिन अपने बेडरूम में प्रेमी पक्षियों का चित्र लगाना चाहिए, इससे पति पत्नी के मध्य आपसी प्रेम में बढ़ोतरी होती है।
शुक्रवार के दिन कहीं भी शुभ या नए काम पर जाने से पहले मीठा दही जरूर खाएं। शुक्रवार के दिन शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का जलाभिषेक करने पर माता लक्ष्मी आपसे बहुत प्रसन्न रहती हैं। जिन लोगों के जीवन में आर्थिक समस्याएं हैं, वह 11 दिनों तक अखंड ज्योत जलाएं और उसके बाद 11 कन्याओं को भोजन। इससे आपकी धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। इसके अलावा, आप पीले कपड़े में पांच पीली कोड़ियां रखकर बांध दें और उन्हें अपनी तिजोरी में रख लें, ऐसा करने से आज के दिन धन लाभ होता है
शुक्रवार के दिन 7 कन्याओं को भोजन कराने से भी आपको धन की प्राप्ति या आपके बिगड़े काम बनते है। जो लोग आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं, वह शुक्रवार घर के ईशान कोण में केसर डालकर देसी घी का दिया जलाएं। इस दौरान रुई के स्थान पर लाल रंग के सूती धागे को बत्ती के स्थान पर जलाएं। शुक्रवार दिन लाल कपड़े में सवा किलो साबुत चावलों की पोटली बनाकर तिजोरी में रख लें। फिर श्रीं श्रीये नम: की पांच बार माला जपें।ऐसा करने से आपकी धन में बढ़ोतरी होती है.
प्रमाण :- इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’
(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)
Comments
Post a Comment