Featured Post

बाबा खाटू श्याम जन्मदिन : Baba Khatu Shyam Birthday

Image
श्याम बाबा (Khatu Shyam Baba) का जन्मदिवस पंचांग के अनुसरा, देव प्रबोधिनी एकादशी के दिन मनाया जाता है. यह तिथि आज 23 नवंबर 2023 के दिन है. यानी आज खाटू श्याम बाबा ( Khatu Shyam Baba Birthday ) का जन्मदिवस मनाया जा रहा है. श्याम बाबा के जन्मदिन के खास मौके पर आप अपनों को बधाई दे सकते हैं. आइये आपको श्याम बाबा के जन्मदिवस (Khatu Shyam Birthday Wishes) के लिए खास शुभकामना संदेश के बारे में बताते हैं।  हिन्दू पंचांग के अनुसार श्री खाटू श्याम जी की जयंती प्रतिवर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। इसी दिन देवउठनी एकादशी भी पड़ती है। इस दिन श्री खाटू श्याम जी की विधिवत पूजा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के भोग भी अर्पित किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि श्री खाटूश्याम जी भगवान कृष्ण के कलियुगी अवतार हैं। राजस्थान के सीकर में श्री खाटू श्याम की भव्य मंदिर स्थापित है। मान्यता है कि यहां भगवान के दर्शन मात्र से ही हर मनोकामना पूरी हो जाती है। कौन थे श्री खाटू श्याम जी? शास्त्रों के अनुसार श्री खाटू श्याम जी का संबंध महाभारत काल से माना जाता है। वे पांडु के पुत्र भीम के पौत्र...

आज का राशिफल, 19 सितम्बर



मेष (Aries): आज आपका मन वैचारिक धरातल पर मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। अपेक्षाकृत अधिक संवेदशीलता और भावना से आपका मन आर्द्रता का अनुभव करेगा। आज किसी के साथ वाद-विवाद में न उतरिएगा। स्वजनों, स्नेहीजनों के साथ मन दुःखी होगा।

वृषभ (Taurus): आर्थिक आयोजन प्रारंभ में कुछ अड़चन के साथ पूर्ण होते हुए लगेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। मित्रों-शुभेच्छकों के मिलन से आपको आनंद होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पूंजी निवेश करनेवालों को चाहिए कि वे सावधानीपूर्वक पूंजी निवेश करें।

मिथुन (Gemini): आपके दिन का प्रारंभ शारीरिक और मानसिक स्वस्थता के साथ होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवारजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा। आर्थिक लाभ होगा तो अवश्य परंतु मध्याहन के बाद धन का आयोजन प्रारंभ में खोता हुआ और बाद में पूर्ण होता हुआ लगेगा।

कर्क (Cancer): आज आपके धन की आय आत्य और व्यय अधिक होगा। आंखो के दर्द से व्यग्रता होगी। साथ में मानसिक चिंता भी रहेगी। वाणी और वर्तन में ध्यान रखिएगा। भ्रांति खडी न हो इसका भी ध्यान रखिएगा। मध्याहन के बाद आपकी समस्या से परिवर्तन आएगा। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होगा।

सिंह (Leo): आज आपके मन में क्रोध और आवेश की भावना रहने से आप लोगों के साथ व्यवहार संभलकर करिएगा। आरोग्य के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। मन में व्यग्रता रहेगी। परिवारजनों के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार हो सकता है, परंतु मध्याहन के बाद आपका मन स्वस्थता प्राप्त करता हुआ अनुभूत होगा।

कन्या (Virgo): आपका आज का प्रातःकाल आनंदप्रद और लाभप्रद रहेगा। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। वसूली के पैसे आएंगे। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति में आपको प्रतिकूलता दिखेगी। आपका प्रफुल्लित मन अस्वस्थ होगा।

तुला (Libra): आज आपको शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा। व्यवसाय या व्यापार में आप उत्साहपूर्वक कार्य करेंगे। पदोन्नति होगी। सरकारी कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। सामाजिक दृष्टिकोण से आपका मान-सन्मान बढे़गा। धन के निवेश के लिए समय अनुकूल है। परिवार में संतान और पत्नी की ओर से लाभ होगा।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी की सलाह है कि आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में आप न पडें। व्यवसाय या व्यापार में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद घर, कार्यालय या व्यावसायिक स्थल पर उपरी कर्मचारियों का व्यवहार नकारात्मक होगा।

धनु (Sagittarius): गणेशजी आज आपको सावधानीपूर्वक बरतने की सलाह देते हैं। क्रोध करने से हानि होने की संभावना है। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से आप व्यग्र रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में ऊपरी कर्मचारीयों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। संतानों के प्रश्नों के विषय में चिंता सताएगी। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से चेतकर चलिएगा।

मकर (Capricorn): आज रुचिकर स्वजनों के साथ घूमने-फिरने का और खान-पान का प्रसंग उपस्थित होगा। वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सन्मान भी मिलेगा। परंतु मध्याहन के बाद आपको शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगडे़गा। अधिक खर्च हो जाएगा। स्वभाव में क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी।

कुंभ (Aquarius): आज आपको कार्य-सफलता और यश-कीर्ति मिलेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिकरुप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मध्याहन के बाद आप मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएंगे। जिसमे मित्रों, स्वजनों का भी आप समावेश करेंगे।

मीन (Pisces): गणेशजी कहते हैं कि आजका आपका दिन अच्छी तरह से बीतेगा। कला के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढेगी। मित्रो से हुई भेट से आनंद होगा। विद्यार्थीयों के लिए अच्छा समय है। प्रियपात्र के साथ हुई भेट आनंददायी होगी। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। 

Comments

Popular posts from this blog

सात शुक्रवार लगातार करें ये उपाय धन की देवी माँ लक्ष्मी बनी रहेगी कृपा।

जानिए, सूर्य देव ने शनि देव को अपना पुत्र माने से इंकार क्यों किया

हनुमान जी असीम कृपा पाने के लिए करें इस तरह से कर हनुमान जी आराधना।

बाबा खाटू श्याम जन्मदिन : Baba Khatu Shyam Birthday

जानिए सूर्य देव को जल चढ़ाने के नियम, मिलेगा लाभ

बनते काम बिगड़ते है तो रविवार करे ये आसान उपाय।

जानिए माता सती का जन्म और विवाह कैसे हुआ