Featured Post

बाबा खाटू श्याम जन्मदिन : Baba Khatu Shyam Birthday

Image
श्याम बाबा (Khatu Shyam Baba) का जन्मदिवस पंचांग के अनुसरा, देव प्रबोधिनी एकादशी के दिन मनाया जाता है. यह तिथि आज 23 नवंबर 2023 के दिन है. यानी आज खाटू श्याम बाबा ( Khatu Shyam Baba Birthday ) का जन्मदिवस मनाया जा रहा है. श्याम बाबा के जन्मदिन के खास मौके पर आप अपनों को बधाई दे सकते हैं. आइये आपको श्याम बाबा के जन्मदिवस (Khatu Shyam Birthday Wishes) के लिए खास शुभकामना संदेश के बारे में बताते हैं।  हिन्दू पंचांग के अनुसार श्री खाटू श्याम जी की जयंती प्रतिवर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। इसी दिन देवउठनी एकादशी भी पड़ती है। इस दिन श्री खाटू श्याम जी की विधिवत पूजा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के भोग भी अर्पित किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि श्री खाटूश्याम जी भगवान कृष्ण के कलियुगी अवतार हैं। राजस्थान के सीकर में श्री खाटू श्याम की भव्य मंदिर स्थापित है। मान्यता है कि यहां भगवान के दर्शन मात्र से ही हर मनोकामना पूरी हो जाती है। कौन थे श्री खाटू श्याम जी? शास्त्रों के अनुसार श्री खाटू श्याम जी का संबंध महाभारत काल से माना जाता है। वे पांडु के पुत्र भीम के पौत्र...

आज का राशिफल, 8 अगस्त




मेष (Aries):उगाही एवं प्रवास के लिए आज का दिन अच्छा है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यापार से सम्बंधित कार्यों के लिए लाभदायी दिवस है। घर में शुभप्रसंग का आयोजन होगा। शेयर- सट्टे में आर्थिक लाभ होगा।

वृषभ (Taurus): अनुकूलता और प्रतिकूलता से मिला-जुला आज का दिन रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिक रूप से आप नई विचारधारा अमल में लाएंगे। आलस्य और व्यग्रता बनी रहेगी, स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दीजिएगा।

मिथुन (Gemini): वाहन चलाते समय अनिष्ट घटना न हो इसका ध्यान रखिएगा। आकस्मिक धन का खर्च होगा। किसी कारणवश बाहर जाने का प्रसंग उपस्थित होगा। मध्याह्न के बाद बौद्धिक अथवा साहित्यिक प्रवृत्तियों में रुचि बढ़ेगी। संतानों के प्रश्नों से मानसिक व्यग्रता बढेगी।

कर्क (Cancer): अचानक धन खर्च होगा। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढे़गा। नौकरी-व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। गुस्से को काबू में रखना होगा। नये काम की शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल नहीं।

सिंह (Leo): प्रबल लाभ के भी योग हैं। आकस्मिक धन का खर्च होगा। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद रहेंगे, फिर भी परिस्थिति अनुकूल रहेगी। क्रोध पर संयम रखिएगा। नए कार्य का प्रारंभ आज न करिएगा।

कन्या (Virgo):मन विचलित रह सकता है। पेट से संबंधित व्याधि की वजह से दर्द रह सकता है। विद्योपार्जन करनेवालों के अभ्यास में अवरोध आएंगे। आकस्मिक खर्च की संभावनाएं हैं।

तुला (Libra): दिन मध्यम फलदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अभाव रहेगा। परिवार में उग्र वातावरण रहेगा। व्यावहारिक जीवन में मानहानि का प्रसंग न बने इसका ध्यान रखिएगा।

वृश्चिक (Scorpio):आज संपत्ति सम्बंधित कार्यों एवं गृहस्थजीवन के प्रश्नों का निराकरण हो जाएगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवसायीजनों के लिए आज का दिन अनुकूल है। भाई-बंधुओं का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा।

धनु (Sagittarius): सेहत अच्छी रहेगी। आज का दिन आध्यात्मिक प्रवृत्तियों के लिए बहुत अच्छा है। आर्थिक लाभ होगा। छात्रों को विद्या-अभ्यास में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। मध्याह्न के बाद की स्थिति अनुकूल है ऐसा आपको लगेगा।

मकर (Capricorn):आप की धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में आज वृद्धि हो जाएगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवसाय और व्यापार में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। आपके हर कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। जीवन में आनंद की मात्रा बढ़ जाएगी।

कुंभ (Aquarius): धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे धन खर्च अधिक होगा। सम्बंधियों और मित्रों के साथ बहस हो सकती है। आज कुछ अधिक ही आध्यात्मिकता आपके व्यवहार में देखने को मिलेगी। दुर्घटना एवं शल्यचिकित्सा के प्रति सावधान रहें।

मीन (Pisces):व्यावसायिक तथा अन्य क्षेत्रों में आज का दिन आप के लिए लाभप्रद है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। विवाहोत्सुकों के विवाह के प्रश्न का निराकरण आ जाएगा। प्रवास- पर्यटन होगा तथा मित्रों से उपहार आदि मिलेगा। 

Comments

Popular posts from this blog

फिटकरी के करे ये चमत्कारी उपाय होगा हर कर्ज दूर।

घर लगाए मां लक्ष्मी का मनपसंद पौधा और पाए माँ लक्षमी कृपा।

रविवार को करें ये आसान उपाय चमक जाएगी आपकी किस्मत।

बनते काम बिगड़ते है तो रविवार करे ये आसान उपाय।

वास्तु टिप्स :- शत्रु कर रहा है परेशान करें ये उपाय परेशानी होगी ख़त्म।

वास्तु टिप्स :-घर आ रही आर्थिक तंगी करें ये अचूक उपाय बदल जाएगी आप किस्मत।

सात शुक्रवार लगातार करें ये उपाय धन की देवी माँ लक्ष्मी बनी रहेगी कृपा।