मेष (Aries): आज का दिन गृहस्थ एवं दांपत्य जीवन के लिए बहुत उचित है ऐसा गणेशजी कहते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बीत सकता है और प्रेम का सुखद अनुभव पा सकेंगे। आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है।
वृषभ (Taurus): गणेशजी कहते है कि आज का दिन शुभफलदायी है। आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सारा दिन आप आनंद और उल्लास में बिताएंगे। दिन के सभी कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे।
मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते है कि आप तन एवं मन की अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आज नया काम शुरू करने की योजना बनेगी, परंतु काम प्रारंभ न करने की सलाह गणेशजी देते हैं। किसी जगह पर मानहानि होने की संभावना है।
कर्क (Cancer): गणेशजी कहते है कि आपके लिए आज का दिन शुभ नहीं है। आज आपमें आनंद एवं स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन चिंतातुर और अशांत रहेगा। घर में झगडे़ का वातावरण रहेगा। स्वजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। धन का व्यय होगा।
सिंह (Leo): गणेशजी कहते हैं कि आपका आज का दिन शुभफलदायी है। आरोग्य की दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बितेगा। उनसे लाभ भी होगा। मित्रों और स्वजनों के साथ भेंट होगी। कार्य सफलता से मित्र प्रसन्न होंगे।
कन्या (Virgo): आज का दिन आपके लिए शुभ फल देनेवाला है। अपनी मीठी वाणी से किसी का भी दिल आप जीत सकते हैं। आपके कार्य सिद्ध होने की काफी संभावना है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।
तुला (Libra): आप का दिन शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखरेगी। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखिएगा। सृजनात्मक कार्य आप कर सकते हैं।
वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी आज आपको दुर्घटना से बचने, शल्यचिकित्सा न करवाने एवं तकरार में न उतरने का सूचन करते हैं। बातचीत में किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से आप परेशान रहेंगे।
धनु (Sagittarius): आज का आपका दिन शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप में परोपकार की भावना रहने से अन्य लोगों को सहायता करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। व्यापार में भी आपका आयोजन व्यवस्थित होगा।
मकर (Capricorn): गणेशजी कहते हैं कि आप का दिन संघर्षमय रहेगा। आज के दिन आग, पानी या वाहन सम्बंधित दुर्घटना से सावधान रहें। व्यापार के कारण व्यग्रता होगी। व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी।
कुंभ (Aquarius): गणेशजी बताते हैं कि आपका दिन मिश्रित फलदायी होगा। आप का स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। फिर भी मानसिक शांति प्राप्त कर पाएंगे। कार्य करने का उत्साह मंद होगा। अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है। खर्च नाहक ही अधिक होगा।
मीन (Pisces): गणेशजी का कहना है कि आप का दिन मध्यम फलदायी होगा। अधिक परिश्रमवाले कार्य अभी टालिएगा। मानसिक, शारीरिक परिश्रम अधिक होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं।
Comments
Post a Comment