मेष (Aries): शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। सर्दी, कफ, बुखार की पीड़ा सताएगी। धर्म का काम करने में धन खर्च होने की स्थिति होगी। लुभावने ऑफरों में न पड़ें।
वृषभ (Taurus): आज आपकी आय और व्यापार में वृद्धि होने का योग है। व्यापार में नए लाभदायक संपर्क होंगे। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ हंसी-खुशी से पल बिताने का अवसर मिलेगा। प्रवास-पर्यटन का योग है।
मिथुन (Gemini): आज आपका हरेक कार्य सरलतापूर्वक सम्पन्न होगा। घर, ऑफिस तथा सामाजिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण बनने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च पदाधिकारियों के सहयोगपूर्ण व्यवहार के कारण आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा।
कर्क (Cancer): शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ भाग्यवृद्धि के अवसर आपकी प्रसन्नता में वृद्धि करेंगे। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्य, देवदर्शन और यात्राधाम की मुलाकात से आनंद होगा।
सिंह (Leo): बीमारी के कारण खर्चा करना पड़ेगा। क्रोध और वाणी को वश में रखना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। बाहर खाने-पीने से तबीयत खराब हो सकती है। अनैतिक कार्यों में शामिल न हों। इस समय आध्यात्मिकता का सहारा मन को राहत देगा।
कन्या (Virgo): सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ के साथ ख्याति प्राप्त होगी। स्त्री वर्ग से विशेष लाभ होगा। दांपत्यजीवन में परम सुख के पलों का अनुभव होगा। प्रवास- पर्यटन की संभावना है।
तुला (Libra): आज नौकरी-पेशा वाले लोगों के लिए अत्यंत लाभदायक दिन है। नौकरीवालों को उनके काम में यश और सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। धन की योजना बनाने के लिए यह अच्छा दिन है।
वृश्चिक (Scorpio): आज आपमें शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। परिवार में क्लेश-कलह का वातावरण रहने से आपका मन उदास रहेगा। माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा। सार्वजनिक जीवन में अपमानित होने का अवसर आएगा। धन की हानि हो सकती है।
धनु (Sagittarius): आज का पूरा दिन सुखमय बीतेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार- धंधे में आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। भागीदारी में लाभ होगा। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कोई नया कार्य आज शुरू कर सकते हैं।
मकर (Capricorn): मन की दुविधाएं आप में निर्णयशक्ति का अभाव पैदा करेंगी, परिणाम स्वरूप उलझन का अनुभव होगा। तबियत थोड़ी नरम-गरम रहेगी। वाणी पर संयम नहीं होगा और वाद-विवाद में पड़ने से स्वजनों के साथ मनमुटाव होगा। कार्य में कम सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा।
कुंभ (Aquarius): आज आप आनंद, उत्साह और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। नए कार्य की शुरुआत लाभदायक साबित होगी। मित्रों, स्वजनों के साथ भोजन का आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा का योग है। दांपत्यजीवन में सुख का अनुभव होगा। परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा।
मीन (Pisces): आनंद-उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता से आपके दिन में चेतना और स्फूर्ति का संचार होगा। नए कार्य हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। परिवार के साथ मिष्ठान-भोजन का आनंद लेंगे, प्रवास होगा। दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा।
Comments
Post a Comment