मेष (Aries):आपका दिन मित्रों और सामाजिक कार्यों के पीछे भागदौड़ में बीतेगा। धन का खर्च भी करना पडे़गा। फिर भी नए मित्रों के साथ पहचान होने की भी संभावना अधिक है, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी रहेंगे।
वृषभ (Taurus): आज का दिन शुभ फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। विशेषकर व्यवसाय करनेवालों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नति का भी योग है। कार्यालय में उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन (Gemini): आपका दिन प्रतिकूलता लेकर आएगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। मानसिकरूप से व्यग्रता और शारीरिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा। कार्य करने का उत्साह नहीं रहेगा। व्यवसायिक स्थल पर भी उच्चाधिकारी और सहकर्मियो का व्यवहार नकारात्मक रहेगा।
कर्क (Cancer): खर्च अधिक रहेगा। परिवारजनों के बीच में मतभेद न हो इसका ध्यान रखें। नये कार्यों का प्रारंभ आज न करें। नए परिचय भी कुछ खास लाभदायी सिद्ध नहीं हो पाएंगे। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहना ही लाभदायी होगा।
सिंह (Leo): आज पति-पत्नी के बीच में अनबन हो जाने से दांपत्यजीवन में क्लेश हो सकता है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप दोनों में से किसी का स्वास्थ्य न बिगडे़ इसका भी ध्यान रखें। सांसारिक तथा अन्य प्रश्नो के कारण भी आपका मन आज उदासीन रहेगा।
कन्या (Virgo):व्यवसायिक क्षेत्र में आज यश प्राप्त होने की संभावना अधिक हैं। सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण में सुख का अनुभव होगा। शारीरिक और मानसिकरुप से भी आप स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा।
तुला (Libra): वैचारिकरूप से विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और इससे अन्य व्यक्तियों के साथ संबंधों में मेल बना रहेगा। परिश्रम की तुलना में परिणाम संतोषजनक नहीं प्राप्त होगा। कार्य में संभलकर आगे बढ़ना होगा।
वृश्चिक (Scorpio):स्नेहीजनों के साथ संबंधों में सावधानी बरतनी होगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिकरूप से अस्वस्थता के कारण व्यग्रता बनी रहेगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन और कीर्ति की हानि हो सकती है।
धनु (Sagittarius): शारीरिक और मानसिकरूप से स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। स्नेहीजनों के साथ समय आनंद सहित बिताएंगे।
मकर (Capricorn):आज का दिन मिश्रित फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवारजनों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव के प्रसंग बनने से मन में ग्लानि छाई रहेगी। निरर्थक खर्च होगा। आरोग्य के विषय में ध्यान रखें।
कुंभ (Aquarius): आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार का वातावरण आनंद से भरा रहेगा। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। प्रवास और पर्यटन का आनंद भी आज आप उठा सकेंगे।
मीन (Pisces): आज सभी कार्यो में मन की एकाग्रता से फायदा होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वजनों के वियोग का प्रसंग उपस्थित होगा। परिवारजनों के साथ मतभेद रहेगा। मिल रहे लाभ पाने में हानि न हो जाए इसका ध्यान भी रखिएगा।
Comments
Post a Comment