Featured Post

बाबा खाटू श्याम जन्मदिन : Baba Khatu Shyam Birthday

Image
श्याम बाबा (Khatu Shyam Baba) का जन्मदिवस पंचांग के अनुसरा, देव प्रबोधिनी एकादशी के दिन मनाया जाता है. यह तिथि आज 23 नवंबर 2023 के दिन है. यानी आज खाटू श्याम बाबा ( Khatu Shyam Baba Birthday ) का जन्मदिवस मनाया जा रहा है. श्याम बाबा के जन्मदिन के खास मौके पर आप अपनों को बधाई दे सकते हैं. आइये आपको श्याम बाबा के जन्मदिवस (Khatu Shyam Birthday Wishes) के लिए खास शुभकामना संदेश के बारे में बताते हैं।  हिन्दू पंचांग के अनुसार श्री खाटू श्याम जी की जयंती प्रतिवर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। इसी दिन देवउठनी एकादशी भी पड़ती है। इस दिन श्री खाटू श्याम जी की विधिवत पूजा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के भोग भी अर्पित किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि श्री खाटूश्याम जी भगवान कृष्ण के कलियुगी अवतार हैं। राजस्थान के सीकर में श्री खाटू श्याम की भव्य मंदिर स्थापित है। मान्यता है कि यहां भगवान के दर्शन मात्र से ही हर मनोकामना पूरी हो जाती है। कौन थे श्री खाटू श्याम जी? शास्त्रों के अनुसार श्री खाटू श्याम जी का संबंध महाभारत काल से माना जाता है। वे पांडु के पुत्र भीम के पौत्र...

आज का राशिफल, 29 अगस्त



मेष (Aries):आज सांसारिक विषयों से दूर रहकर आध्यात्मिक विषयों में व्यस्त रहेंगे। गहन चिंतनशक्ति इस विषय में आपको सहायता करेगी। गूढ़ एवं रहस्यमय विद्या के प्रति आज आपको अधिक आकर्षण रहेगा।

वृषभ (Taurus): परिजनों के साथ सामाजिक कार्यो में किसी पर्यटन-स्थल पर प्रवास का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। इस संबंध में आज बातचीत हो सकती है।

मिथुन (Gemini): कार्य-सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होने के लिए आज का दिन शुभ है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिजनों के साथ आप आनंद-उल्लासपूर्ण वातावरण में सुखपूर्वक समय बिताएंगे। आर्थिक लाभ की भी आज संभावना अधिक है। आवश्यक विषयों के पीछे खर्च होगा।

कर्क (Cancer): शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता में आज का दिन बीतेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। मित्रों और संतान के विषय में चिंता बनी रहेगी। आकस्मिक धन खर्च का योग है।

सिंह (Leo): आज सावधानी रखने के लिए गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी और वर्तन पर संयम बरतने से वाद-विवाद से संभल सकेंगे। माता के साथ विवाद होने की संभावना है। वैचारिकरूप से नकारात्मकता आपके मन पर छा सकती है।

कन्या (Virgo):आज शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होने से मन शांत रहेगा। कार्य में भी सफलता प्राप्त होगी। परिजनों और स्नेहीजनों के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

तुला (Libra): आज आपका मन दुविधा में रहेगा और इस कारण अनिर्णय की स्थिति रह सकती है। आज आवश्यक कार्य के प्रारंभ के लिए भी दिन उचित नहीं है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवहार में आपकी जड़ता के कारण आपको ही दुःख होने की संभावना अधिक है।

वृश्चिक (Scorpio): आज शारीरिक और मानसिकरूप से आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात से आनंद होगा।

धनु (Sagittarius): आज वाणी पर संयम रखें, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। क्रोध पर भी संयम बरतें नहीं तो किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। मानसिक चिंता सताएगी। अकस्मात से संभलें। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा।

मकर (Capricorn): आज का दिन लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। सम्बंधियों और मित्रों के साथ आनंददायी भेंट होगी। विवाह के इच्छुक युवाओं को आज मनपसंद जीवनसाथी मिलने की संभावना है।

कुंभ (Aquarius):गणेशजी बताते हैं कि आज का दिन शुभ फलदायी है। आज प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगी। परिणामस्वरूप आप मानसिकरूप से प्रसंग रहेंगे।

मीन (Pisces): गणेशजी कहते हैं कि मन की अस्वस्थता के कारण आप आज व्यग्र रहेंगे। शरीर में थकान और आलस्य का अनुभव होगा। उच्चाधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक कार्य कीजिएगा।

Comments

Popular posts from this blog

फिटकरी के करे ये चमत्कारी उपाय होगा हर कर्ज दूर।

घर लगाए मां लक्ष्मी का मनपसंद पौधा और पाए माँ लक्षमी कृपा।

रविवार को करें ये आसान उपाय चमक जाएगी आपकी किस्मत।

बनते काम बिगड़ते है तो रविवार करे ये आसान उपाय।

वास्तु टिप्स :- शत्रु कर रहा है परेशान करें ये उपाय परेशानी होगी ख़त्म।

वास्तु टिप्स :-घर आ रही आर्थिक तंगी करें ये अचूक उपाय बदल जाएगी आप किस्मत।

सात शुक्रवार लगातार करें ये उपाय धन की देवी माँ लक्ष्मी बनी रहेगी कृपा।