Featured Post

बाबा खाटू श्याम जन्मदिन : Baba Khatu Shyam Birthday

Image
श्याम बाबा (Khatu Shyam Baba) का जन्मदिवस पंचांग के अनुसरा, देव प्रबोधिनी एकादशी के दिन मनाया जाता है. यह तिथि आज 23 नवंबर 2023 के दिन है. यानी आज खाटू श्याम बाबा ( Khatu Shyam Baba Birthday ) का जन्मदिवस मनाया जा रहा है. श्याम बाबा के जन्मदिन के खास मौके पर आप अपनों को बधाई दे सकते हैं. आइये आपको श्याम बाबा के जन्मदिवस (Khatu Shyam Birthday Wishes) के लिए खास शुभकामना संदेश के बारे में बताते हैं।  हिन्दू पंचांग के अनुसार श्री खाटू श्याम जी की जयंती प्रतिवर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। इसी दिन देवउठनी एकादशी भी पड़ती है। इस दिन श्री खाटू श्याम जी की विधिवत पूजा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के भोग भी अर्पित किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि श्री खाटूश्याम जी भगवान कृष्ण के कलियुगी अवतार हैं। राजस्थान के सीकर में श्री खाटू श्याम की भव्य मंदिर स्थापित है। मान्यता है कि यहां भगवान के दर्शन मात्र से ही हर मनोकामना पूरी हो जाती है। कौन थे श्री खाटू श्याम जी? शास्त्रों के अनुसार श्री खाटू श्याम जी का संबंध महाभारत काल से माना जाता है। वे पांडु के पुत्र भीम के पौत्र...

आज का राशिफल, 23 अगस्त



मेष (Aries): अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिक रुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के बाद भी अल्प सफलता ही प्राप्त होगी। संतानों के विषय में भी आपको चिंता सताएगी।

वृषभ (Taurus): आज आपको कार्य करने में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास बना रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। इस कार्य का फल भी आपको अपेक्षानुसार मिलेगा। पितापक्ष से लाभदायी समाचार प्राप्त होंगे। अभ्यास में विद्यार्थियों को रुचि रहेगी।

मिथुन (Gemini): नई परियोजना का प्रारंभ करने के लिए आज दिन शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। सरकार की ओर से लाभ होने की भी संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको ऊपरी अधिकारियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है।

कर्क (Cancer): आज नकारात्मक मानसिकता के साथ व्यवहार न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिकरूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। मन में दुःख और असंतोष की भावनाएं रहेगी। आंखो में पीड़ा होने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल नहीं रहेगा।

सिंह (Leo): आज आत्मविश्वास की मात्रा आपमें अधिक रहेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी भी कार्य को करने के लिए निर्णय त्वरित ले लेंगे। पिता और बडों से लाभ होगा। सामाजिकरूप से मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या (Virgo):आज आपके अहम को कोइ चोट न पहुंचाए एवं किसी से झगड़ा न हो जाए इसका ध्यान रखने की गणेशजी की सलाह है। शारीरिक रुप से शिथिलता और मानसिकरूप से चिंता बनी रहेगी। मित्रों और स्वजनों के साथ आपका वैचारिक स्तर पर मनमुटाव हो सकता है।

तुला (Libra): गणेशजी कहते हैं कि आपका आज का दिन शुभफलदायी होगा। विविध क्षेत्रों में हुए लाभ से आपको प्रसन्नता होगी। आय में भी वृद्धि हो सकती है। मित्रों से लाभ होगा और उनके पीछे खर्च भी हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। आप का हर कार्य आज सफलतापूर्वक संपन्न होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु (Sagittarius): गणेशजी आपको यात्रा-प्रवास स्थगित करने को सूचित करते हैं। आज आपके शरीर में थकान रहेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। मन में चिंता और व्याकुलता रहेगी। संतान के विषय में चिंता होगी। व्यवसाय में बाधाएं उपस्थित होंगी।

मकर (Capricorn): आज आपके लिए आकस्मिक धनखर्च के योग हैं, जो व्यावहारिक और सामाजिक कार्य के लिए कुछ बाहर जाने से हो सकता है। खान-पान में संभलकर चलिएगा। क्रोध से बचकर चलिएगा। नकारात्मक भावनाओं को सकारात्मकता से दूर कीजिएगा।

कुंभ (Aquarius): गणेशजी कहते हैं कि प्रणय के लिए आज अनुकूल दिन है। आज का हर कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। प्रवास-पर्यटन की संभावना है।

मीन (Pisces): आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आप का मनोबल और आत्मविश्वास में दृढ़ता का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

फिटकरी के करे ये चमत्कारी उपाय होगा हर कर्ज दूर।

घर लगाए मां लक्ष्मी का मनपसंद पौधा और पाए माँ लक्षमी कृपा।

रविवार को करें ये आसान उपाय चमक जाएगी आपकी किस्मत।

बनते काम बिगड़ते है तो रविवार करे ये आसान उपाय।

वास्तु टिप्स :- शत्रु कर रहा है परेशान करें ये उपाय परेशानी होगी ख़त्म।

वास्तु टिप्स :-घर आ रही आर्थिक तंगी करें ये अचूक उपाय बदल जाएगी आप किस्मत।

सात शुक्रवार लगातार करें ये उपाय धन की देवी माँ लक्ष्मी बनी रहेगी कृपा।