मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आप पूरे दिन शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे। परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता प्राप्ति हताशा की भावना पैदा होगी। सत्ता के सम्बंध में थोड़ा चिंतित रहेंगे। काम की भागदौड़ में परिवार की तरफ ध्यान नहीं दे पाएंगे। यात्रा करना टालें।
वृषभ (Taurus): गणेशजी के आशीर्वाद से आप आज हरेक कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से पूरा करेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी। पिता की तरफ से आपको कोई लाभ मिलेगा। विद्यार्थीगण पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
मिथुन (Gemini): नई योजनाएं शुरू करने के लिए आज अनुकूल दिन है। व्यवसाय करने वालों को सरकार की तरफ से लभ मिलने और नौकरी पेशावालों को उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि पाने का योग है। भाई- बंधुओं और पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बंध रहेंगे।
कर्क (Cancer): गणेशजी कहते हैं कि आज आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। परिणामस्वरूप मन में नकारात्मक विचार पैदा होंगे। किसी के साथ गलतफहमी खड़ी होने के कारण मनमुटाव होंगे।
सिंह (Leo): भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ निर्णय शक्ति के कारण आज आप कोई भी कार्य त्वरित निर्णय लेकर पूरा करेंगे। समाज में मान- प्रतिष्ठा बढ़ेंगे। पिता तथा अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। मन आनंदित रहेगा।
कन्या (Virgo): शारीरिक अस्वस्थता के साथ-साथ मानसिक चिंताओं में वृद्धि होगी। आँख सम्बंधी शिकायत पैदा होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। उग्रवाणी और अहं के टकराव से किसी के साथ झगड़े न हो, उसका ध्यान रखें।
तुला (Libra): आप के लिए आज का दिन शुभफलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। विविध क्षेत्रों में मिलनेवाले लाभ से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आपकी आय में भी वृद्धि होगी। मित्रों के पीछे खर्च भी होगा और उनसे लाभ भी प्राप्त होगा।
वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आप के लिए शुभ फलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल प्राप्त होगा। उच्च अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलता प्राप्त करनी आज सरल होगी। मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
धनु (Sagittarius): आज आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक रूप से आलस्य और अशक्ति का अनुभव हो सकता है। मन में व्यग्रता रह सकती है। व्यावसायिक रूप से बाधाएं उपस्थित होंगी।
मकर (Capricorn): आज आपके लिए आकस्मिक धनखर्च के योग हैं, जो व्यावहारिक और सामाजिक कार्य के लिए कुछ बाहर जाने से हो सकता है। खान-पान में संभलकर चलिएगा। क्रोध से बचकर चलिएगा। नकारात्मक भावनाओं को सकारात्मकता से दूर कीजिएगा।
कुंभ (Aquarius): आज आप प्रत्येक कार्य दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। प्रवास या पर्यटन की संभावनाए अधिक हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग एवं नए वस्त्र परिधान के प्रसंग उपस्थित होंगे।
मीन (Pisces): आज का दिन शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपमें मनोबल और आत्मविश्वास अधिक रहेगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। परिवार का वातावरण भी शांतिप्रद रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी।
Comments
Post a Comment