Featured Post

बाबा खाटू श्याम जन्मदिन : Baba Khatu Shyam Birthday

Image
श्याम बाबा (Khatu Shyam Baba) का जन्मदिवस पंचांग के अनुसरा, देव प्रबोधिनी एकादशी के दिन मनाया जाता है. यह तिथि आज 23 नवंबर 2023 के दिन है. यानी आज खाटू श्याम बाबा ( Khatu Shyam Baba Birthday ) का जन्मदिवस मनाया जा रहा है. श्याम बाबा के जन्मदिन के खास मौके पर आप अपनों को बधाई दे सकते हैं. आइये आपको श्याम बाबा के जन्मदिवस (Khatu Shyam Birthday Wishes) के लिए खास शुभकामना संदेश के बारे में बताते हैं।  हिन्दू पंचांग के अनुसार श्री खाटू श्याम जी की जयंती प्रतिवर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। इसी दिन देवउठनी एकादशी भी पड़ती है। इस दिन श्री खाटू श्याम जी की विधिवत पूजा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के भोग भी अर्पित किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि श्री खाटूश्याम जी भगवान कृष्ण के कलियुगी अवतार हैं। राजस्थान के सीकर में श्री खाटू श्याम की भव्य मंदिर स्थापित है। मान्यता है कि यहां भगवान के दर्शन मात्र से ही हर मनोकामना पूरी हो जाती है। कौन थे श्री खाटू श्याम जी? शास्त्रों के अनुसार श्री खाटू श्याम जी का संबंध महाभारत काल से माना जाता है। वे पांडु के पुत्र भीम के पौत्र...

आज का राशिफल, 19 अगस्त





मेष (Aries): आज आपका मन वैचारिक धरातल पर मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। अपेक्षाकृत अधिक संवेदशीलता और भावना से आपका मन आर्द्रता का अनुभव करेगा। आज किसी के साथ वाद-विवाद में न उतरें। 

वृषभ (Taurus):आर्थिक आयोजन प्रारंभ में कुछ अड़चन के साथ पूर्ण होते हुए लगेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। मित्रों के मिलने से आपको आनंद होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण रहेगा। 

मिथुन (Gemini): आपके दिन का प्रारंभ शारीरिक और मानसिक स्वस्थ्य के साथ होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा। 

कर्क (Cancer): आज आपकी आय और व्यय दोनों अधिक रहेंगे। आंखो के दर्द से व्यग्रता होगी। साथ में मानसिक चिंता भी रहेगी। वाणी पर संयम रखें। भ्रांति खड़ी न हो इसका भी ध्यान रखिएगा। 

सिंह (Leo): आज आपके मन में क्रोध और आवेश की भावना रहने से आप लोगों के साथ व्यवहार संभलकर करें। आरोग्य के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। मन में व्यग्रता रहेगी।

कन्या (Virgo): आपका आज का प्रातःकाल आनंदप्रद और लाभप्रद रहेगा। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। वसूली के पैसे आएंगे। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा। 

तुला (Libra): आज आपको शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा। व्यवसाय या व्यापार में आप उत्साहपूर्वक कार्य करेंगे। पदोन्नति होगी। सरकारी कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। सामाजिक दृष्टिकोण से आपका मान-सम्मान बढे़गा।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी की सलाह है कि आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में आप न पड़ें। व्यवसाय या व्यापार में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है।

धनु (Sagittarius): गणेशजी आज आपको सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। क्रोध करने से हानि होने की संभावना है। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से आप व्यग्र रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में ऊपरी कर्मचारीयों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। 

मकर (Capricorn): आज परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान भी मिलेगा। मध्याहन के बाद आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खर्च अधिक रहेगा।

कुंभ (Aquarius): आज आपको कार्य-सफलता और यश-कीर्ति मिलेंगी, ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिकरूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मध्याह्न के बाद आप मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएंगे।

मीन (Pisces): गणेशजी कहते हैं कि आज आपका दिन अच्छी तरह से बीतेगा। कला के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढे़गी। मित्रों से हुई भेंट से आनंद होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

फिटकरी के करे ये चमत्कारी उपाय होगा हर कर्ज दूर।

घर लगाए मां लक्ष्मी का मनपसंद पौधा और पाए माँ लक्षमी कृपा।

रविवार को करें ये आसान उपाय चमक जाएगी आपकी किस्मत।

बनते काम बिगड़ते है तो रविवार करे ये आसान उपाय।

वास्तु टिप्स :- शत्रु कर रहा है परेशान करें ये उपाय परेशानी होगी ख़त्म।

वास्तु टिप्स :-घर आ रही आर्थिक तंगी करें ये अचूक उपाय बदल जाएगी आप किस्मत।

सात शुक्रवार लगातार करें ये उपाय धन की देवी माँ लक्ष्मी बनी रहेगी कृपा।