Featured Post

बाबा खाटू श्याम जन्मदिन : Baba Khatu Shyam Birthday

Image
श्याम बाबा (Khatu Shyam Baba) का जन्मदिवस पंचांग के अनुसरा, देव प्रबोधिनी एकादशी के दिन मनाया जाता है. यह तिथि आज 23 नवंबर 2023 के दिन है. यानी आज खाटू श्याम बाबा ( Khatu Shyam Baba Birthday ) का जन्मदिवस मनाया जा रहा है. श्याम बाबा के जन्मदिन के खास मौके पर आप अपनों को बधाई दे सकते हैं. आइये आपको श्याम बाबा के जन्मदिवस (Khatu Shyam Birthday Wishes) के लिए खास शुभकामना संदेश के बारे में बताते हैं।  हिन्दू पंचांग के अनुसार श्री खाटू श्याम जी की जयंती प्रतिवर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। इसी दिन देवउठनी एकादशी भी पड़ती है। इस दिन श्री खाटू श्याम जी की विधिवत पूजा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के भोग भी अर्पित किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि श्री खाटूश्याम जी भगवान कृष्ण के कलियुगी अवतार हैं। राजस्थान के सीकर में श्री खाटू श्याम की भव्य मंदिर स्थापित है। मान्यता है कि यहां भगवान के दर्शन मात्र से ही हर मनोकामना पूरी हो जाती है। कौन थे श्री खाटू श्याम जी? शास्त्रों के अनुसार श्री खाटू श्याम जी का संबंध महाभारत काल से माना जाता है। वे पांडु के पुत्र भीम के पौत्र...

जानिए मकर संक्रांति पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

धर्म डेस्क:-पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इसी दिन भगवान सूर्य अपने पुत्र शनि देव से मिलने उनके घर गए थे और फिर सूर्य देव का शनि देव ने काले तिल भेंट करके स्वागत किया था और सूर्य भगवान ने शनि देव को आशीर्वाद दिया था। इसीलिए इस दिन शनि देव की पूजा करना भी शुभ फलदायी होता है। ज्योतिष में इस दिन कुछ कामों को वर्जित किया गया है। 
मकर संक्रांति पर क्या न करें? शास्त्रों के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन किसी भी तरह के नशे जैसे सिगरेट, शराब, गुटका आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही इस दिन मसालेदार भोजन का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इस दिन तिल और मूंग दाल की खिचड़ी का सेवन करना अच्छा माना जाता है। 

सूर्य को अर्घ्य- मकर संक्रांति का पर्व सूर्यदेव को समर्पित होता है, इसलिए इस दिन सूर्यदेव की विशेष पूजा अर्चना करें। इसके बाद जल में कुमकुम व काले तिल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। इस दौरान आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।  इससे भगवान सूर्य की कृपा से वैभव, यश व बल की प्राप्ति होगी। 
भूलकर भी ना करें ये काम
वैसे तो इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में मकर संक्रांति का दिन भी लोगों के लिए हर दिन के जैसा ही होता है, इसीलिए लोग सुबह उठकर चाय और नाश्ता कर लेते हैं। खासकर अगर शहरों कि बात करें तो यहां लोग यही सोचते हैं, आज के दिन गंगा या दूसरे नदियों में स्नान करने के लिए ही होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। मकर संक्रांति के दिन बिना नहाए भोजन नहीं करना चाहिए। इस दिन घर पर पानी में काला तिल, गुड़ और गंगाजल मिलाने के बाद स्नान जरूर करना चाहिए।
मकर संक्रांति के दिन ये काम करना चाहिए
 मकर संक्रांति के दिन आपके घर पर कोई भी साधु, भिखारी या भूखा व्यक्ति आए तो उसे खाना जरूर खिलाना चाहिए। मकर संक्रांति के दिन सूर्य और सूर्यास्त दोनों समय पूरा जरूर करें।  इस दिन तिल या मूंग दाल के खिचड़ी का सेवन करने से भी दिन बनता है। इस दिन काला तिल के दान का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति के दिन सात्विक भोजन ही खाना चाहिए।
मकर संक्रांति के दिन ना करें ये काम
मकर संक्रांति के दिन बिल्कुल सात्विक रहना चाहिए। इस दिन किसी भी तरह के नशे से खुद को दूर रखें। साथ ही इस दिन मसालेदार भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। मकर संक्रांति के दिन लहसुन, प्याज और मांस का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन तिल और मूंग दाल की खिचड़ी का सेवन अच्छा माना जाता है। इस दिन किसी को भी अपशब्द कहने से बचना चाहिए। कठोर वाणी का इस्तेमाल ना करें और ना ही किसी का अपमान करें। 
शनि दोष मु​क्ति के लिए करें ये उपाय:- मकर संक्रांति को स्नान के बाद जल में काले तिल मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करें। इसके बाद शनि देव की पूजा करते हुए काले तिल अर्पित करें। पूजा के बाद गरीब, जरूरतमंद लोगों को सरसों का तेल, काला तिल, तिल के लड्डू, गरम वस्त्र आदि दान करें। इससे शनि देव प्रसन्न होंगे और आपको आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
पेड़ नहीं काटने चाहिए?
मकर संक्रांति के दिन पेड़ों की कटाई करना अशुभ माना जाता है। साथ ही इस दिन तुलसी भी नहीं तोड़नी चाहिए। यह करना अशुभ माना जाता है।
मकर संक्रांति के दिन क्या  
इसे सुनेंरोकें– मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी दान करने से घर में सुख और शांति आती है। – इस दिन गुड़ और तिल दान करने से कुंडली में सूर्य और शनि की स्थिति ठीक होती है। – जिन लोगों पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव होता है। उन्हें इस दिन तांबे के बर्तन में काले तिल को भरकर किसी गरीब को दान करना चाहिए।
मकर संक्रांति के दिन क्या करें 
इसे सुनेंरोकेंमकर : फल, बाजरा, खिचड़ी, काले तिल और कंबल का दान करना चाहिए। इससे राहु के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं। इसके अलावा खिचड़ी, कंबल, कपड़े आदि दान कर सकते हैं। कुंभ : फल, बाजरा, खिचड़ी, काले तिल और कंबल का दान करना चाहिए।
प्रमाण :- इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’
(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)

















Comments

Popular posts from this blog

फिटकरी के करे ये चमत्कारी उपाय होगा हर कर्ज दूर।

घर लगाए मां लक्ष्मी का मनपसंद पौधा और पाए माँ लक्षमी कृपा।

रविवार को करें ये आसान उपाय चमक जाएगी आपकी किस्मत।

बनते काम बिगड़ते है तो रविवार करे ये आसान उपाय।

वास्तु टिप्स :- शत्रु कर रहा है परेशान करें ये उपाय परेशानी होगी ख़त्म।

वास्तु टिप्स :-घर आ रही आर्थिक तंगी करें ये अचूक उपाय बदल जाएगी आप किस्मत।

सात शुक्रवार लगातार करें ये उपाय धन की देवी माँ लक्ष्मी बनी रहेगी कृपा।