धर्म डेस्क :- हिंदू पंचांग के अनुसार, सप्ताह का हर एक दिन किसी न किसी देवी देवता से संबंधित है। जैसे सोमवार का दिन भगवान शिव, मंगलवार का दिन हनुमान जी। उसी तरह गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवताओं के गुरु बृहस्पति से संबंधित है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के साथ बृहस्पति देव की पूजा और व्रत करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही आज के दिन केले के पेड़ की विधिवत पूजा करने से सुख-समृद्धि मिलती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन कुछ ऐसे उपाय अपना सकते हैं। जिन्हें करने से जीवन में तरक्की, यश, आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ हर दुख से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं गुरुवार से जुड़े कुछ उपायों के बारे में।
गुरुवार के दिन करें ये काम
सुबह स्नान करने के बाद पीले रंग का वस्त्र धारण करें। इसके अलावा इस यदि आप व्रत रखते हैं तो पीले फलों का सेवन करें। गुरुवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन स्नान के बाद 'ॐ बृ बृहस्पते नमः' का जाप करने से धन-संपदा में तरक्की होती है।
गुरुवार के उपाय
गुरु ग्रह को प्रबल करने के लिए सुबह स्नान के बाद देव गुरु बृहस्पति की पूजा करें। उसके बाद ओम बृं बृहस्पते नमः मंत्र का जाप कम से कम एक माला करें। तुलसी की माला का उपयोग करें। आपके जीवन में सुख एवं समृद्धि आएगी। धन एवं दौलत में वृद्धि होगी।
आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए
अगर कोई व्यक्ति पैसों की तंगी का सामना कर रहा है, तो गुरुवार के दिन चावल की खीर बनाएं और उसमें केसर भी डालें। इसके बाद इस केसर वाली खीर का भोग भगवान विष्णु को लगाएं। इसके बाद प्रसाद के रूप में खुद ग्रहण करें।
केले की जड़ पहनें
गुरुवार के दिन केले की जड़ लेकर एक पीले रंग के कपड़े में बांधकर गले में पहन लें। ऐसा करने से कुंडली में बृहस्पति ग्रह की स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
इस दिन भगवान विष्णु को केले का भोग लगाना चाहिए। इसके अलावा उन्हें पीले फूल, चने की दाल और गुड़ चढ़ाएं। ध्यान रहे कि भगवान को चढ़ाए केले का सेवन खुद न करें। इससे आपके सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।
पति के पत्नी के बीच कोई समस्या चल रही हो तो दोनों को गुरुवार का व्रत करना चाहिए। इससे आप दोनों के जीवन में सुख और सौभाग्य बढ़ेगा।
सुबह-सवेरे कर लेना चाहिए यह काम
गुरुवार के दिन सुबह जल्दी उठें और रोजमर्रा के कार्यों से निवृत होकर स्नान करें। स्नान के पानी में चुटकी भर हल्दी डाल लें। स्नान के बाद बृहस्पति देव की पूजा करें। साथ ही बृहस्पति देव की कथा जरूर पढ़ें। ध्यान रखें कि किताब पढ़ने से पहले उसपर पीले रंग के फूल चढ़ाएं और धूपबत्ती दिखा दें। इसके बाद पूरी श्रद्धा से ‘ऊं बृं बृहस्पतये नम:’ मंत्र का 11 या 21 बार जप करें।
इसके अलावा गुरुवार के दिन पीले रंग की वस्तुओं का दान करना भी शुभ माना जाता है और कहते हैं कि इससे व्यापार में आ रही अड़चने दूर होती हैं। साथ ही नौकरी के क्षेत्र में भी सफलता हासिल होती है।
गुरुवार को भूलकर भी न ग्रहण करें इसे
गुरुवार के दिन जब बृहस्पति देव की पूजा करें तो केले के वृक्ष की पूजा जरूर करें। साथ ही केले के वृक्ष में जल और पीले रंग के पुष्प चढ़ाएं। वहीं अगर विवाह होने में अड़चन आ रही है तो गुरुवार व्रत का संकल्प करें। इसके बाद कम से कम 11 गुरुवार तक नियमित रूप से व्रत रखें। इस दौरान पीले रंग के वस्त्र पहनें और भोजन में भी पीली चीजों का सेवन करें और केले का दान करें। लेकिन ध्यान रखें कि गुरुवार के दिन जब आप व्रत कर रहे हों तो केले का दान करना शुभ फल देता है। लेकिन कभी स्वयं केले का सेवन नहीं करना चाहिए।
मां दुर्गा की पूजा में इन 9 चीजों का करें प्रयोग, मिलेगा आशीर्वाद
शारदीय नवरात्र शुरू शुरू हो चुके हैं और इन 9 दिनों मां भगवती की पूजा-उपासना की जाती है। सनातन धर्म में नवरात्र का विशेष महत्व होता है। साल में चार बार नवरात्र आते हैं, जिसमें से दो गुप्त नवरात्र होते हैं और अन्य दो में वासंतिक (चैत्र) और शारदीय नवरात्र शामिल हैं। नवरात्र में कलश स्थापना की जाती है और अखंड दीपक जलाया जाता है। यूं तो मां दुर्गा की पूजा करने से हमेशा लाभ मिलता है लेकिन नवरात्र के दिनों में मां जल्द प्रसन्न होती हैं और आशीर्वाद देती हैं। मां को प्रसन्न करने के लिए नवरात्र में इन 9 चीजों का विशेष महत्व होता है और इन 9 चीजों से ही मां की पूजा पूरी होती है। आइए जानते हैं नवरात्र पूजा में जरूरी इन 9 चीजों का महत्व क्या है

प्रमाण :-इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’
(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)
Comments
Post a Comment