धर्म डेस्क:- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई उपाय बताए जाते हैं लेकिन कुछ ऐसे उपाय भी बताए जाते हैं जिनसे आपकी सभी समस्याओं का निवारण हो सकता है। हर व्यक्ति के जीवन में कभी अच्छा तो कभी बुरा समय आता रहता है। जब भी कभी किसी व्यक्ति का बुरा समय आता है तो वह हर प्रकार के पैतरें अपनाता है, बुरे समय में व्यक्ति को भगवान का सहारा रहता है। अपने बुरे समय में व्यक्ति बस यही चाहता है की किसी तरह उसका बुरा समय टल जाए। वह चाहता है कि ऐसे समय में कोई ऐसा उपाय कोई ऐसा टोटका उसे मिल जाए जिससे उसके बुरे समय का प्रभाव कम हो जाए। लेकिन क्या आपको पता है की कई बार लोगों का भाग्य भी उसका साथ नहीं देता उनका भाग्य ही ऐसा होता है जिससे की उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
घर में मनी प्लांट लगाकर रोजाना उसकी देखरेख करें। अगर पेड़ का कोई पत्ता सूखा या पीला दिखे तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए।
घर की उत्तर दिशा में कुबेर महाराज की फोटो लगाकर रोजाना पूजा करें, और उस जगह को हमेशा साफ-सुथरा रखें। कुबेर देवता की कृपा बनी रहेगी, कभी धन-धान्य की कमी नहीं होगी। घर में धूप बत्ती जलाने से घर के वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। धूप बत्ती कई औषधियों को मिलाकर बनाई जाती है। इसके धुएं से नकारात्मकता और वातावरण के हानिकारक कीटाणु नष्ट हो जाते हैं।
सुबह करें झाड़ू-पोछा
घर को हमेशा साफ-स्वच्छ रखना चाहिए। रोज सुबह झाड़ू-पोछा करें। सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोछा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और व्यक्ति को आर्थिक हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, जो व्यक्ति सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोछा करता है। देवी लक्ष्मी उस घर में निवास नहीं करती और वहां से चली जाती हैं।
रोज सुबह उठकर अपनी हथेलियां देखें
रोज सुबह जब आप उठें तो सबसे पहले दोनों हाथों की हथेलियों को कुछ क्षण देखकर चेहरे पर तीन चार बार फेरे। धर्म ग्रंथों के अनुसार, हथेली के ऊपरी भाग में मां लक्ष्मी, बीच में मां सरस्वती व नीचे के भाग (मणि बंध) में भगवान विष्णु का स्थान होता है। इसलिए रोज सुबह उठते ही अपनी हथेली देखने से भाग्य चमक उठता है।
देवताओं को फूलों से सजाएं
घर में स्थापित देवी-देवताओं को रोज फूलों से सजाना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि फूल ताजे ही हो। सच्चे मन से देवी-देवताओं को फूल आदि अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं व व्यक्ति के जीवन की हर परेशानी दूर कर सकते हैं। स्नान करने के बाद तोड़े गए फूल ही भगवान को चढ़ाना चाहिए, ऐसा नियम है।
उपाय
-बेडरूम और बिस्तर पर भोजन करना अशुभ माना जाता है। भोजन हमेशा किचन में ही करना चाहिए, इससे राहु के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।
- पूजा के समय तांबे के बर्तन में जल भरकर रखें और पूजा के बाद घर के सभी कमरों में ये जल तुलसी के या अशोक के पत्तों से छिड़क दें। इससे नकारात्मकता नष्ट होती है।
-नियमित तुलसी के पौधे को जल दें और शाम के समय दीपक जलाएं। इससे घर पर हमेशा लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
- रोज खाना बनाते समय पहली रोटी गाय के लिए और अंतिम रोटी कुत्ते के लिए रखने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव खत्म हो जाते हैं।
प्रत्येक अमावस्या पर चावल की खीर बनाएं और रोटी के छोटे-छोटे टुकड़े उस खीर में ड़ाल दें। इसके बाद रोटी और खीर को कौओं के लिए घर की छत पर रख़ दें। इस उपाय से घर पर पितृ देवताओं की विशेष कृपा बनी रहती है। पितर देवता की कृपा से ही सुख-समृद्धि मिलती है।
-किसी भी तालाब, झील या नदी में मछलियों को नित्य जाकर आटे की गोलियां खिलाएं। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का यह बहुत ही अचूक उपाय है। नियमित रूप से जो यह उपाय करता है, कुछ ही दिनों में उसकी किस्मत चमक जाती है।
-जब भी किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए घर से निकलें तो उसके पहले अपने माता-पिता और घर के बड़े-बुजुर्गों के चरण स्पर्श करें और आशीर्वाद लें। माता-पिता को प्रत्यक्ष देवता माना गया है। ऐसा करने से सभी विपरीत ग्रह अनुकूल हो जाते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं।
प्रमाण :- इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’
(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)
Comments
Post a Comment