धर्म। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का महत्वपूर्ण स्थान है। कुंडली में इन ग्रहों की स्थिति किसी भी व्यक्ति के जीवन को बहुत अधिक प्रभावित करती है। ये प्रभाव सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का होता है।
ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में स्थान परिवर्तन करते समय सबसे ज्यादा प्रभावित करते है। व्यक्ति की कुंडली में केतु सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाले ग्रहों में से के एक है। यहाँ राशि के अनुसार केतु के दोषपूर्ण प्रभाव से छुटकारा पाने के लिए कुछ उपयोगी टिप्स बताये गये है -
मेष - मेष राशि के जातकों को केतु ग्रह के दोषपूर्ण प्रभाव को दूर करने के लिए अपने घर में शहद से भरा हुआ चांदी का बर्तन रखना चाहिए।
वृषभ - इस राशि के लोगों के लिए केतु ग्रह के नकारात्मक प्रभाव को हटाने का सबसे अच्छा उपाय सोने के गहने पहनना और घर के लॉकर में सोने के कुछ आभूषण रखना सबसे अच्छा उपाय है।
मिथुन - मिथुन राशि के लोगों को केतु ग्रह की दोषपूर्ण प्रभाव से छुटकारा पाने के लिए किसी मंदिर या पूजास्थल पर कुछ सफ़ेद रजाई या गद्दे दान करने चाहिए।
कर्क - कर्क राशि के जातकों को केतु ग्रह के प्रभाव से छुटकारा पाने के लिए नियमित रूप से गणेश जी की पूजा करनी चाहिए और उनका आशीर्वाद लेने के लिए उनके मंदिर के दर्शन करने चाहिए।
सिंह - इस राशि के लोगों के लिए बांये हाथ में सोने की अंगूठी पहनना केतु ग्रह के नकारात्मक प्रभाव को कम करता है।
कन्या - कन्या राशि के लोगों को अपनी कुंडली में पीड़ित केतु की दशा सही करने के लिए अपने माथे पर रोजाना केसर का तिलक लगाना चाहिए।
तुला - तुला राशि के जातकों के लिए केतु के दोषपूर्ण प्रभाव के कम होने तक नियमित रूप से अपने आस पास के तालाब या नदी में पीले रंग की नींबू प्रवाहित करना इस प्रभाव से बचने का सबसे आसान उपाय है।
वृश्चिक - वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी कुंडली में केतु ग्रह के दोषपूर्ण प्रभाव को कम करने के लिए सोने के गहने पहनने चाहिए और अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने का प्रयास करें।
धनु - केतु ग्रह के दोषपूर्ण प्रभाव को रोकने के लिए धनु राशि के जातकों को अपने माथे पर केसिरया तिलक लगाना चाहिए।
मकर - मकर राशि के लोगों को केतु के दोषपूर्ण प्रभाव को कम करने के लिए बंदरों को गुड़ खिलाना चाहिए और गणेश जी का आशीर्वाद लेने के लिए नियमित रूप से उनके मंदिर के दर्शन करें।
कुंभ - इस राशि के जातकों को केतु ग्रह के प्रभाव से छुटकारा पाने के लिए नियमित रूप से गणेश जी की पूजा करनी चाहिए और उनका आशीर्वाद लेने के लिए उनके मंदिर के दर्शन करने चाहिए।
मीन - मीन राशि के जातक केतु ग्रह के दोषपूर्ण प्रभाव से छुटकारा पाने के लिए काले रंग का कुत्ता पाल सकते है या फिर रोजाना किसी काले कुत्ते को रोटी खिलायें।
Comments
Post a Comment