Posts

Showing posts from March, 2019

Featured Post

बाबा खाटू श्याम जन्मदिन : Baba Khatu Shyam Birthday

Image
श्याम बाबा (Khatu Shyam Baba) का जन्मदिवस पंचांग के अनुसरा, देव प्रबोधिनी एकादशी के दिन मनाया जाता है. यह तिथि आज 23 नवंबर 2023 के दिन है. यानी आज खाटू श्याम बाबा ( Khatu Shyam Baba Birthday ) का जन्मदिवस मनाया जा रहा है. श्याम बाबा के जन्मदिन के खास मौके पर आप अपनों को बधाई दे सकते हैं. आइये आपको श्याम बाबा के जन्मदिवस (Khatu Shyam Birthday Wishes) के लिए खास शुभकामना संदेश के बारे में बताते हैं।  हिन्दू पंचांग के अनुसार श्री खाटू श्याम जी की जयंती प्रतिवर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। इसी दिन देवउठनी एकादशी भी पड़ती है। इस दिन श्री खाटू श्याम जी की विधिवत पूजा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के भोग भी अर्पित किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि श्री खाटूश्याम जी भगवान कृष्ण के कलियुगी अवतार हैं। राजस्थान के सीकर में श्री खाटू श्याम की भव्य मंदिर स्थापित है। मान्यता है कि यहां भगवान के दर्शन मात्र से ही हर मनोकामना पूरी हो जाती है। कौन थे श्री खाटू श्याम जी? शास्त्रों के अनुसार श्री खाटू श्याम जी का संबंध महाभारत काल से माना जाता है। वे पांडु के पुत्र भीम के पौत्र...

20 मार्च को होलिका दहन और 21 को खेली जाएगी होली, जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

Image
होली के पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा की तिथि 20 मार्च को होलिका दहन होगा। जबकि  रंगों का त्योहार होली 21 मार्च को है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार होलिका दहन के दिन भद्रा दशा होने से होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 9:01 बजे से मध्यरात्रि 12:20 बजे तक रहेगा। भद्रा की दशा फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा की तिथि 20 मार्च को सुबह 10 बजकर 40 मिनट से रात 8 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन भद्रा में करना अशुभ माना जाता है। इस बार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 20 मार्च को रात नौ बजकर एक मिनट से रात के 12 बजकर 24 मिनट तक है। जबकि पूर्णिमा तिथि की शुरुआत सुबह 10 बजकर 44 मिनट से शुरू होकर 21 मार्च को सुबह 7 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। पूजन विधि और महत्व होलिका दहन के दिन होलिका की पूजा की जाती है। महिलाएं व्रत रखकर हल्दी का टीका लगाकर सात बार होलिका की परिक्रमा कर परिवार की सुख-शांति की कामना करती हैं। आचार्य डा. रमेश पांडेय ने बताया कि होली की पूजा करने से घर में सुख-शांति, समृद्धि के साथ-साथ संतान का विशेष महत्व है। आपको ये आर...

आखिर क्यों होलाष्टक के समय नही होते है कोई मांगलिक कार्य

Image
मित्रों इस बार होली 21 मार्च को है। कहते है होली से 8 दिन पहले ही होलाष्टक लग जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार होलाष्टक के समय कोई भी शुभ कार्य नही किये जाते है। आइये जाने क्यों ? ऐसा माना जाता है हरिण्यकश्यप ने प्रहलाद को मारने का बहुत प्रयास किया। फिर उसने अपनी बहन होलिका को प्रहलाद को मारने के लिए भेजा। तब भगवान विष्णु ने 8 दिनों तक प्रहलाद की रक्षा की थी। इसी कारण से होली के 8 दिन पहले अशुभ माने जाते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली से पहले तक ग्रहों की स्थिति अशुभ स्थान पर होती है इस कारण कोई भी शुभ कार्य पूरी तरह से निषेध माना जाता है। इन आठ दिनों में कोई भी हिन्दू धर्म का विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश या हवन नही होता। पोस्ट को लाइक और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। हर रोज एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी ताजा खबरों से अपडेट करने के लिए हमें फॉलो करें।

जानें क्या हुआ जब कृष्ण की प्रेमिका राधा और उनकी पत्नी रुक्मिणी का हुआ आमना सामना

Image
नमस्कार दोस्तों, जैसा कि हम सब जानते है कि भगवान श्रीकृष्ण का विवाह रुक्मिणी जी के साथ हुआ था परंतु श्रीकृष्ण के साथ राधा का नाम अजर अमर है। आप किसी भी चित्र को देखेंगे तो राधा कृष्ण का चित्र ही नजर आता है। और सामान्यतः जो भी मंदिर है वहां राधा कृष्ण की ही पूजा होती है। आज हम भगवान कृष्ण, राधा और रुक्मिणी से जुड़ी हुई कथा बताने जा रहे है। एक समय की बात है सूर्य ग्रहण हो रहा था तभी नंद बाबा, यशोदा के संग राधा कुरुक्षेत्र पधारे। यहां हम आपको बता दे कि उस समय श्रीकृष्ण और रुक्मिणी का विवाह हो चुका था । जब रुक्मिणी की नजर राधा पर गयी तो वे राधा के सौंदर्य को देखकर दंग रह गयी। और जलन के मारे राधा को कुछ ज्यादा ही गर्म दूध पीने को दे दिया। ऐसा करने के पश्चात रुक्मिणी श्रीकृष्ण के कक्ष में गयी। वहां उन्होंने देखा कि श्रीकृष्ण के हाथ जले हुए थे। जब रुक्मिणी ने इसका कारण पूछा तब श्रीकृष्ण ने बताया कि तुमने को राधा को गर्म दूध दिया था उससे उसके हाथ जल गए और क्योकि राधा मेरे ह्रदय में वास करती है इसलिए मुझे भी उतनी ही तकलीफ हो रही है। यह देखकर रुक्मिणी को आत्मग्लानि होने लगी। और अपने इस ...

Popular posts from this blog

फिटकरी के करे ये चमत्कारी उपाय होगा हर कर्ज दूर।

घर लगाए मां लक्ष्मी का मनपसंद पौधा और पाए माँ लक्षमी कृपा।

रविवार को करें ये आसान उपाय चमक जाएगी आपकी किस्मत।

बनते काम बिगड़ते है तो रविवार करे ये आसान उपाय।

वास्तु टिप्स :- शत्रु कर रहा है परेशान करें ये उपाय परेशानी होगी ख़त्म।

वास्तु टिप्स :-घर आ रही आर्थिक तंगी करें ये अचूक उपाय बदल जाएगी आप किस्मत।

सात शुक्रवार लगातार करें ये उपाय धन की देवी माँ लक्ष्मी बनी रहेगी कृपा।